Home
Mobile

इंतजार खत्म! दो दिन बाद मार्केट में एंट्री लेगी Google Pixel 10 Series; जानिए क्या है कंपनी की प्लानिंग

गूगल का लंबे इंतजार के बाद 20 अगस्त को अपने Made By Google इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस बार यह इवेंट खास होने वाला है क्योंकि कंपनी इसमें अपनी नई Google Pixel 10 Series के साथ-साथ Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a जैसे गैजेट्स भी पेश करेगी। बता दें कि इस सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold को शामिल किया जाएगा।

ऐसा भी माना जा रहा है कि इस साल गूगल अपने हार्डवेयर लाइनअप में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें सबसे खास फीचर नई Pixelsnap चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी, जो सीधे-सीधे एपल के MagSafe को टक्कर देगा।

दो दिन बाद मार्केट में एंट्री लेगी Google Pixel 10 Series

Google Pixel 10 Series की खासियत

अब तक सामने आई लीक्स और रिपोर्ट्स में पता चला है कि इस बार भी Pixel 10 सीरीज में गूगल अपनी इन-हाउस बनी Tensor G5 चिपसेट का इस्तेमाल करेगा, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित होगी। इसके साथ ही इस सीरीज के सारे फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम काम करेंगे।

मॉडल की बात करें तो Pixel 10, जो कि बेस मॉडल है इसमें पहली बार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा।

वहीं Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में 50MP प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 12MP का एक और अल्ट्रा वाइड लेंस देखने को मिल सकता है।

Pixel 10 Pro Fold की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी, 10.8MP टेलीफोटो और 10.5MP अल्ट्रा वाइड कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। बता दें कि सभी फोन्स में FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के साथ मार्केट में एंट्री कर सकते हैं।

Pixelsnap होगा Google का सबसे बड़ा दांव

एपल को कड़ी टक्कर देने के लिए गूगल का सबसे बड़ा दांव होगा। इस बार कंपनी अपनी चार्जिंग टेक्नोलॉजी को अगले स्तर पर ले जाने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पहली बार Pixelsnap नामक फीचर लाएगी।

यह मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम होगा, जो फोन की बैक पैनल से सीधे जुड़ जाएगा। यह बिल्कुल MagSafe जैसा होगा, लेकिन गूगल दावा कर रहा है कि इसकी चार्जिंग एफिशिएंसी और स्पीड और भी बेहतर होगी।

अगर ऐसा होता है, तो पिक्सल डिवाइस यूजर्स के अनुभव में बदलाव आ सकता है। हालांकि, चुनौती भी बड़ी होगी क्योंकि कुछ समय के अंतर के साथ ही एपल भी अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। अब देखना है कि कौन सी सीरीज बेहतर काम करती है।

दो दिन बाद मार्केट में एंट्री लेगी Google Pixel 10 Series

Google Pixel Watch 4 भी लॉन्च

इस बार Pixel Watch 4 में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि इसमें सर्कुलर डिजाइन बरकरार रहेगा, लेकिन चार्जिंग प्वॉइंट को पीछे से हटाकर साइड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नई वॉच की चार्जिंग स्पीड 25% तेज हो सकती है। साथ ही इसमें 3000 निट्स ब्राइटनेस वाला 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। एक नया कलर ऑप्शन Moonstone भी जोड़ा जाएगा, जिससे यह और प्रीमियम लुक देगी।

Google Pixel Buds 2a में ANC

गूगल अपने Pixel Buds 2a को भी इस इवेंट में पेश कर सकता है। सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस बार कंपनी Active Noise Cancellation (ANC) फीचर A-सीरीज में लाने जा रही है।

ANC ऑन रहने पर भी ईयरबड्स 20 घंटे तक बैकअप देंगे। यह चार रंगों Fog Light, Hazel, Strawberry और Iris में लॉन्च हो सकते हैं। इससे साफ है कि गूगल अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स को भी प्रीमियम सेगमेंट की ओर ले जाने की योजना बना रहा है।

कब और कैसे देखें Made By Google इवेंट?

गूगल का यह इवेंट न्यूयॉर्क में 1:00 PM ET पर आयोजित होगा। भारतीय दर्शकों के लिए यह टाइम रात 10:30 बजे (IST) होगा। यूजर्स इस इवेंट को लाइव गूगल की ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल पर देख सकेंगे।

इस बार का Made By Google इवेंट सिर्फ Pixel 10 सीरीज़ तक सीमित नहीं है, बल्कि गूगल की हार्डवेयर स्ट्रेटेजी के बड़े बदलाव की तरफ कंपनी का इशारा है। खासकर Pixelsnap चार्जिंग फीचर यह दिखाता है कि गूगल अब एपल जैसी कंपनियों से सीधे मुकाबला करने के लिए तैयार है।

भारत में पिक्सल फैंस के लिए यह लॉन्च बेहद अहम होगा क्योंकि यहां अब प्रीमियम स्मार्टफोन्स के लिए बाजार लगातार बढ़ रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Made by Google Event 2025 Pixel 10 Pro Fold, Watch 4 and Buds 2a Set for India Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X