Home
Mobile

दमदार फीचर्स से लैस Maimang A20 5G स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 15 हजार से भी कम, जानें डिटेल

Maimang A20 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को बजट फोन के तौर पर पेश किया है। जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से भी कम है। Maimang A20 5G में कंपनी ने डाइमेंसिटी 700, 5,000mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही यह लेटेस्ट फोन कई शानदार स्पेक्स से लैस है। इसके डिजाइन को भी काफी आकर्षित बनाया गया है। तो आइए आगे Maimang A20 5G फोन की कीमत से लेकर खूबियों तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Maimang A20 5G की कीमत

Maimang A20 5G फोन को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। जिसके 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 1299 युआन यानि लगभग 14,400 रुपये तय किया गया है। वहीं 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1499 युआन यानि कि, लगभग 17,201 रुपये है। इस हैंडसेट को हरा , नीला और काला तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Maimang A20 5G की खूबियां

Maimang A20 5G में यूजर्स को 6.52 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल का है। यह हैंडसेट डायमेंशन 700 चिपसेट से लैस है। इसमें यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दमदार फीचर्स से लैस Maimang A20 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दे रही है, जो 22.5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में 8 GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज है। जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकते हैं। यह फोन Android 13 OS पर चलता है। इसके साथ ही आपको इस फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। इस फोन का वजन 188 ग्राम है।

4 जुलाई को लॉन्च होगा iQOO Neo 7 Pro

iQOO Neo 7 Pro की जैसे-जैसे लॉन्च डेट पास आ रही है। कंपनी इसका प्रचार भी तेज कर दी है। यह फोन 4 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन सेट के बारे में टीजर और आधिकारिक डिटेल्स शेयर की है। iQOO Neo 7 Pro के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आने की पुष्टि हो गई है। यह एक फ्लैगशिप चिपसेट है जिसमें ARM Cortex-X2 कोर 3.2 GHz पर क्लॉक किया गया है, तीन Cortex-A710 कोर 2.5 GHz पर क्लॉक किए गए हैं, और चार Cortex-A510 कोर 1.8 GHz पर क्लॉक किए गए हैं। गेमिंग जैसे ग्राफिक्स-गहन कार्यों को संभालने के लिए इसमें एड्रेनो 730 जीपीयू है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Maimang A20 5G smartphone was launched in China with powerful features and strong battery. In which the company has included many latest features. This phone has been introduced with a price of less than 15 thousand.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X