Home
Mobile

इस हफ्ते Google Pixel 7a और Realme 11 सीरीज के साथ इन धांसू फोन्स की होगी एंट्री, यहां देखें लिस्ट

इस हफ्ते इन धांसू फोन्स की हो रही धमाकेदार एंट्री, यहां देखें लिस्ट

Upcoming Smartphone: मई का दूसरा हफ्ता Smartphone लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। अगर आप भी दमदार फीचर्स और तगड़े कैमरे वाला नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए ये सही समय है। इस वक्त कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां अपने नए फोन्स को बाजार में पेश करने जा रही हैं। जिसमें गूगल, रियलमी, पोको और सोनी के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। जिसमें से आप अपने मनपसंद का स्मार्टफोन अपने बजट के अनुसार ले सकते हैं।

आपको बता दें, गूगल अपने Google Pixel 7a को भारत में बहुत जल्द लॉन्च करने जा रहा है। वहीं पोको अपने मिड रेंज वाले स्मार्टफोन Poco F5 को भी पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा Sony Xperia 1 V और Realme 11 भी एंट्री करने को तैयार हैं। इन सभी स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग इसी हफ्ते हो रही है। आइए आपको इन फोन्स के बारे में डिटेल बताते हैं जिससे आपको इन फोन्स में से चुनाव करने में आसानी होगी।

Google Pixel 7a और Pixel Fold

गूगल भी इस हफ्ते अपने दो नए स्मार्टफोन Google Pixel 7a और Google Pixel Fold को पेश कर रहा है। यूजर्स को Pixel 7a में कंपनी 6.1 इंच FHD+ डिस्प्ले दे सकती है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं Pixel Fold 7.6 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसी के साथ 5.8 इंच की कवर स्क्रीन को भी शामिल किए जाने का दावा किया जा रहा है।

इस हफ्ते इन धांसू फोन्स की हो रही धमाकेदार एंट्री, यहां देखें लिस्ट

Realme 11 सीरीज

वहीं 10 मई को Realme 11 सीरीज को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ मॉडल्स शामिल हैं। Realme 11 Pro+ टॉप एंड स्मार्टफोन हो सकता है। यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ इस फोन में 5000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी यूजर्स को मिल सकता है।

इस हफ्ते इन धांसू फोन्स की हो रही धमाकेदार एंट्री, यहां देखें लिस्ट

Sony Xperia 1 V

सोनी भी अपने नए स्मार्टफोन Sony Xperia 1 V को अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रही है। जिसमें यूजर्स को 4K डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल रहा है। इसके अलावा फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर और तगड़ा कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 से लैस किया गया है।

इस हफ्ते इन धांसू फोन्स की हो रही धमाकेदार एंट्री, यहां देखें लिस्ट

Poco F5 सीरीज

अब बात करते हैं Poco F5 सीरीज की जिसे कंपनी 9 मई को लॉन्च कर रही है। इस सीरीज में पोको ने Poco F5 और Poco F5 Pro को शामिल कर सकती है। इस मॉडल को Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें यूजर्स को 256 GB तक की स्टोरेज भी दी जा सकती है। वहीं Poco F5 Pro को कंपनी QHD+ डिस्प्ले के पेश कर सकती है, जिसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है।

Huawei P60

Huawei भी अपने नए स्मार्टफोन Huawei P60 सीरीज को 9 मई को लॉन्च कर रहा है। जिसमें Huawei P60, Huawei P60 Pro और Huawei P60 Art को शामिल किया जा सकता है। इस फोन को 120Hz का OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। वहीं कैमरे की बात करें तो रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा यूजर्स को मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The second week of May is going to be very special for Smartphone lovers. In May, many companies making smartphones are going to introduce their new smartphones in the market. Which includes other brands including Google, Poco, Realme.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X