Home
Mobile

OnePlus 13R और OnePlus 13 पर भारी छूट: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार ऑफर, जानिए कौन-सा मॉडल है आपके लिए बेस्ट

अगर आप एक दमदार और प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो OnePlus का नाम जरूर आपके दिमाग में आता होगा है। ब्रांड ने समय के साथ बजट और फ्लैगशिप, दोनों ही सेगमेंट में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में खुद को एक भरोसेमंद नाम बना लिया है। हाल ही में लॉन्च हुई OnePlus 13 सीरीज़ इसका बेहतरीन उदाहरण है। जहां OnePlus 13 एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर सामने आया है, वहीं OnePlus 13R को मिड-रेंज 'किलर' के रूप में पेश किया गया है।

अब सबसे खास बात ये है कि Flipkart पर इन दोनों स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यानी अगर आप लंबे समय से इनमें से किसी एक को खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकता है।

OnePlus 13R और OnePlus 13 पर भारी छूट

OnePlus 13R और OnePlus 13 प्राइस

Flipkart पर OnePlus 13R के Astral Trail कलर वेरिएंट (12GB RAM और 256GB स्टोरेज) को अब आप ₹38,909 में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असली कीमत ₹44,999 है। यानी आपको सीधे 13% का डिस्काउंट मिल रहा है।

वहीं दूसरी ओर, OnePlus 13 के Black Eclipse कलर वेरिएंट (12GB RAM और 256GB स्टोरेज) को आप सिर्फ ₹63,999 में खरीद सकते हैं, जो कि इसकी मूल कीमत ₹72,999 से काफी कम है। इसके साथ ही, Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करने पर आपको 5% अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा, जो एक क्वार्टर में अधिकतम ₹4,000 तक हो सकता है।

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

OnePlus 13R एक 6.78-इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और इसमें Adreno 750 GPU भी शामिल है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस देता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

OnePlus 13 में आपको मिलता है 6.82-इंच LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट। यह स्मार्टफोन Qualcomm के पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU के साथ आता है, जो इसे फ्लैगशिप फील देता है।

कैमरे की बात करें तो OnePlus 13 में तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं, जिसमें एक प्राइमरी लेंस (OIS के साथ), एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें भी 6000mAh की बैटरी है, लेकिन यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 15 मिनट में 50% चार्ज हो सकता है।

कौन-सा मॉडल है आपके लिए बेस्ट?

अगर आपके पास बजट की कोई समस्या नहीं है और आप फ्लैगशिप फीचर्स जैसे दमदार कैमरा सेटअप, बेहतर डिजाइन और तेज चार्जिंग चाहते हैं, तो OnePlus 13 आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

लेकिन अगर आप एक किफायती कीमत में हाई परफॉर्मेंस फोन चाहते हैं, जिसमें गेमिंग, कैमरा और बैटरी का जबरदस्त बैलेंस हो, तो OnePlus 13R आपकी सारी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

Flipkart की इस सेल में OnePlus के दोनों ही स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर मिल रहे हैं। जहां OnePlus 13 फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार है, वहीं OnePlus 13R एक किफायती बजट में दमदार परफॉर्मर बनकर सामने आता है। अब फैसला आपके हाथ में है, आपकी जरूरत और बजट क्या कहता है?

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Massive Price Drop on OnePlus 13 and 13R Get Flagship Features at Mid-Range Price on Flipkart
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X