इन टिप्स को फॉलो करें और बन जाएं टॉप के मोबाइल फोटोग्राफर
मोबाइल फोटोग्राफी एक ऐसी आर्ट है जिसे कम समय में सीख सकते हैं लेकिन इसके लिए आपके अंदर क्रिएटिविटी होनी चाहिए। देखिए हर कोई अपने स्मार्टफोन फोटो खींच सकता है और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकता है। लेकिन एक फोटोग्राफर के नजरिए से अगर देखें तो हर फोटो सोशल मीडिया में शेयर नहीं की जा सकती है। उसके एंगल, कलर के अलावा उस फोटो में वो हर खूबी होनी चाहिए जो उसे दूसरी फोटो से अलग बनाए। चलिए देखते हैं कि आप कैसे एक बेहतर मोबाइल फोटोग्राफर बन सकते हैं।

लाइट और कंपोजीशन को समझना
एक शानदार तस्वीर लेने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम लाइट और कंपोजीशन को समझना है। लाइट आपकी तस्वीर के मूड और इमोशन को प्रभावित करती है। नैचुरल रोशनी किसी भी फोटो के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। इसके अलावा फोन से फोटो लेते समय उसमें सामने कौन सी चीज रखनी है या नहीं रखनी वो भी किसी सब्जेक्ट की फोटो के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।
सही कैमरा सेटिंग्स सलेक्ट करें
दूसरा कदम है फोन में सही कैमरा सेटिंग्स को सलेक्ट करना है। आईएसओ, शटर स्पीड और व्हाइट बैलेंस जैसे ऑप्शन आपकी फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाता है। उदाहरण के लिए, कम रोशनी में आईएसओ बढ़ाना और धीमी शटर स्पीड का उपयोग करना बेहतर होगा।
किएटिव एंगल अपनाएं
शानदार शॉट्स के लिए, आपको क्रिएटिव एंगल अपनाना होगा। अलग-अलग एंगल से शूट करने की कोशिश करें, करीब से फ्रेम करें, और अजीबोगरीब पैटर्न खोजें। यह आपको अलग और दिलचस्प तस्वीरें लेने में मदद करेगा।
लाइट और परछाई का उपयोग करें
लाइट और परछाई को समझना और उनका उपयोग करना भी महत्वपूर्ण है। लाइट आपकी तस्वीरों में गहराई और आकार जोड़ेगी वहीं परछाई को हाइलाइट करने और ध्यान केंद्रित करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। नैचुरल रोशनी से खेलना और अलग-अलग एंगल पर शूट करना आपको बेहतर नतीजे देगा।
एडिटिंग की मदद लें
मोबाइल में कई फोटो एडिटिंग ऐप मौजूद हे जिनकी मदद से फोटो में कलर करेक्शन जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। साथ ही आप अपनी फोटो को ट्रिम करने, फिल्टर लगाने और उन्हें नैचुरल कलर दे सकते हैं। हालांकि, ज्यादा एडिटिंग करने से बचें और फोटो को जितना हो नैचुरल दिखाने की कोशिश करें।
कुछ और टिप्स
- अपने मोबाइल कैमरे लेंस को साफ रखें
- नेचर और पोर्ट्रेट शॉट्स पर ध्यान दें
- लंबे एक्सपोज़र शॉट्स के लिए मोबाइल ट्राईपॉड का उपयोग करें
मोबाइल फोटोग्राफी एक रोमांचक दुनिया है और इससे आप अपनी लाइफ के सुंदर पलों को कैप्चर कर सकते हैं। इन टिप्स को ध्यान में रखने से आपको अपनी तस्वीरों को एक नए लेवल पर ले जाने में मदद मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications





