अब मूवि का मज़ा ले मैक्स प्रोजेक्टर फोन से

आज के जमाने में स्मार्टफोन हर किसी की जरुरत बन चुके हैं साथ ही इसमें प्रयोग किए जाने वाली दमदार टेक्नॉलिजी इसको यूज़र के लिए मल्टी परपज़ बनाती हैं। इसी प्रकार से एक अद्भुत टेक्नॉलिजी है प्रोजेक्टर, जो आजकल कई फोन में लगाई जा रही है। जी हां स्पाईस और इंटेक्स ने तो पहले से ही ऐसे प्रोजेक्टर फोन लांच कर दिए हैं।
इसी दौड में अब मैक्स भी शामिल हो गया है जिसने पिछले हफ्ते ही फुल टच स्क्रीन फोन लांच किया था जो प्रोजेक्टर से लैस था। डिवाइस का नाम मैक्स फोकस है जो एमटीपी9 के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इसके कुछ फीचरों के बारे में। इस बार फोन की डिस्पले स्क्रीन का साइज 2.8 इंच है और फोन की उपरी ओर प्रोजेक्टर लगा हुआ है। इस फोन में फोटो कैप्चरिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का शानदार हाई रेजूलूशन का कैमरा लगा हुआ है।
फोन में सबसे शानदार फीचर प्रोजेक्टर ही है, अगर आप फोन की छोटी सी स्क्रीन में वीडियो देखते देखते बोर हो चुके हैं तो इस प्रोजेक्टर से आप अपनी दीवार पर कोई भी वीडियो या फिल्म का लुफ्त उठा सकते हैं। इसमें किगं मूवि प्लेयर लगा हुआ है जो आसानी के साथ वीडियो डिस्पले करता है।
फोन में 1200 एमएएच की बैट्री लगी है जो आपको ज्यादा घंटे का बैकअप देगी। इसके अलावा इसमें 208 मेगाहर्ज का प्रोसेसर लगा हुआ है। इस फोन की कीमत आपको बाजार में 6,500 रु तक आसानी से प्राप्त हो जाएगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications