मैक्स के टच स्क्रीन मोबाइल के साथ पाइए रीबॉक के फ्री जूते

मैक्स मोबाइल भारत में कम कीमत और बेहतरीन फीचरों वाले हैंडसेट की वजह से ही जाना जाता है। हालही में मैक्स ने एक नया फुल टच स्क्रीन मोबाइल लांच कर दिया है जिसका नाम मैस्ट्रो मोबाइल है, जो कि एमटी 255 नाम से भी जाना जाता है।
यह एक फुल मल्टीमीडिया फोन है जिसकी स्क्रीन 3.2 इंच है। दिखने में खूबसूरत सा यह मोबाइल फोन ड्यूल सिम के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। साथ ही फोटो कैपचरिंग करने के लिए इसमें ड्यूल कैमरे भी हैं जो कि 2 और वीजीए कैमरा है। सबसे लाजवाब बात यह है कि इस मोबाइल के साथ कंपनी आपको 2500 रु तक के रीबॉक के शानदार जूते देगी।
फोन में जावा फीचर दिया गया है जो कि ई-बडी और तुरंत मेसेज भेजने के लिए निंबूज़ आदि का एप्पलीकेशन शामिल है। जिन लोगों को सोशन नेटवर्किंग करने का बहुत शौक है उनके लिए डाइरेक्ट फेसबुक करने की सुविधा भी है। यह फोन 4 जीबी मेमोरी कार्ड के साथ आता है जिसमें आप ढेर सारे गाने और पिक्चर आसानी से सेव कर सकते हैं। मल्टीमीडिया के लिए इसमें ऑडियो ओर वीडियो फाइलों के अलावा किंग मूवी प्लेयर दिया गया है जो मूवी फाइलों को कंप्रैस कर के उन्हें फोन में बिना ज्यादा जगहं घेरे कॉपी कर लेती हैं।
इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको ब्लूटूथ, यूएसबी, वैप और जीपीआरएस मिलेगा। फोन में 1000 एमएएच की बैट्री भी दी हुई है जो काफी अच्छा बैट्री बैकअप देती है। इस टच स्क्रीन के फोन की कीमत आपको 3,200 रु तक मिल जाएगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications