2,550 रूपए के मैक्स जिप्पी में लीजिए महंगे फीचरों का मजा

बाहरी फोन निर्माता कंपनियों के अलावा कुछ घरेलू कंपनियों ने भी भारतीय बाजार में अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। भारतीय कंपनी मैक्स मोबाइल का नाम तो आपने सुना ही होगा। फोन के अलावा मैक्स कई तरह की फोन एसेसीरीज का निमार्ण भी करती है। जिसमें फोन बैटरी, चार्जर और हेडफोन कुछ प्रमुख एसेसीरीज हैं। भारत के अलावा मैक्स इन एसेसीरीज को बाहरी देशों में एक्पोर्ट भी करती है।
मैक्स ने भारतीय उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए कम कीमत में कई हैडसेट बाजार में लांच किए जिन्हें लोगों ने पसंद भी किया। टच फोन की मांग को देखते हुए मैक्स ने कम कीमत का नया फोन लांच किया है जिसमें टच स्क्रीन की सुविधा के साथ कई मल्टीमीडिया फीचर दिए गए हैं। मैक्स जिप्पी MT105 नाम के नए टच फोन में फुल टच स्क्रीन के साथ शानदार बैटरी बैकप दिया गया है।
जिप्पी में 2.4 इंच की फुल टच टीएफटी कलर डिस्प्ले दिया गया है जो 240x320 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। फोन का भार मात्र 55 ग्राम है जो इस रेंज के फोन में सबसे हल्का फोन है। मल्टीमीडिया फीचरों की बात करें तो फोन में लिड लाइट के साथ फ्लैश सर्पोटेड कैमरा दिया गया है जो 640x480 रेज्यूलूशन क्वालिटी की पिक्चर कैपचरिंग करता है। फोन में कैमरा ऑप्शन को चूज करने के लिए मेन मीनू में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, इसके लिए फोन में एक शार्ट बटन दी गई है।
लम्बे टॉक टाइम के लिए जिप्पी में 1000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 3 से 4 घंटे टॉक टाइम के साथ 400 से 450 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम प्रोवाइड करती है। इसके अलावा जिप्पी में पहले से कई शानदार यूजर फ्रेंडली एप्लीकेशन लोडेड है। बाजार में 4000 से लेकर 5000 रूपए की कीमत में इतने फीचरों के साथ कई फोन उपलब्ध है मगर मैक्स ने जिप्पी को मात्र 2, 550 के आकर्षक दामों में लांच किया है।
मैक्स जिप्पी के फीचरों पर एक नजर
- 2.4 इंच की फुल टच स्क्रीन
- 240x320 स्क्रीन रेज्यूलूशन सपोर्ट
- डिजिटल कैमरा, लिड लाइट सपोर्ट
- वन टच कैमरा शार्ट की
- 1000 एमएएच बैटरी
- 3 से 4 घंटे का टॉकटाइम, 400 से 450 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम
- माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ 4 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी ऑप्शन
- वैप, जीपीआरएस की सुविधा
- एफएम रेडियो, म्यूजिक प्लेयर
- ई बुक रीडर
- इंग्लिश और हिंदी भाषा सपोर्ट
- प्री लोडेड यूजर फ्रेंडली एप्लीकेशन
- कीमत- 2,550 रूपए


Click it and Unblock the Notifications