Home
Mobile

मार्केट में हुई MediaTek Dimensity 9300+ की एंट्री, सबसे पहले इस स्मार्टफोन में होगी इस्तेमाल

चिपसेट बनाने वाली कंपनी मीडियाटेक ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट MediaTek Dimensity 9300+ को पेश कर दिया है। इस चिपसेट को फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको इस चिपसेट से जुड़ी समस्त जानकारी दे रहे हैं।

कंपनी का नया चिपसेट MediaTek Dimensity 9300+ बिल्कुल अलग और लेटेस्ट अपडेट के साथ रिलीज किया गया है। इसी के साथ कंपनी ने इस नए चिपसेट के साथ वन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग में सुधार किया है। बता दें कि कंपनी का यह नया चिपसेट Large Language Models को सपोर्ट करेगा।

मार्केट में हुई MediaTek Dimensity 9300+ की एंट्री

Dimensity 9300+ में क्या है खास

कंपनी का यह नया चिपसेट अलग-अलग Large Language Models जैसे- Google Gemini Nano और Meta LIalma 2 And 3 के साथ कम्पैटिबल है। कंपनी का दावा है कि इस चिपसेट को ब्रॉड LLM कम्पैटिबिलिटी के साथ वन डिवाइस फ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है।

इतना ही नहीं MediaTek Dimensity 9300+ वाले स्मार्टफोन के साथ यूजर्स जेनरेटिव AI एप्लीकेशन का इस्तेमाल बेहतरीन और बिल्कुल अलग तरीके का एक्सपीरियंस लेने में कर सकेंगे।

Dimensity 9300+ स्पेसिफिकेशंस

Dimensity 9300+ में 4nm प्रोसेस, ऑक्टाकोर सीपीयू, One-High-Performance Arm Cortex-X4 Core Clocked 3.4 GHz, 3 एडिशनल Cortex-X4 Core Clocked 2.85 GHz और 2.0 GHz पर रन करने वाले 4 Cortex-A720 Cores के साथ पेश किया गया है।

इस नए चिपसेट को गेमर्स के लिए Arm Immortails-G720 GPU के साथ second-genration hardware raytracing engine के साथ पेश किया गया है। इस नए चिपसेट ने बेहतरीन कैमरा कैपैबिलिटी के लिए MediaTek Imagiq 990 ISP के साथ मार्केट में अपना कदम रखा है।

इस चिपसेट में बेहतरीन विजुअल कंटेंट प्रोसेसिंग के लिए MiraVision 990 जोड़ा गया है। साथ ही इसे AI से लैस करने के लिए नई न्यूरोपाइलेट टेक्नोलॉजी भी जोड़ी गई है।

सबसे पहले इस फोन में यूज होगा चिपसेट

आपको बता दें कि MediaTek Dimensity 9300+ का यूज सबसे पहले Vivo X100S स्मार्टफोन में होगा। इसके बाद iQOO Neo9S Pro में भी इस महीने इस नए चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
MediaTek Dimensity 9300+ entered the market, will be used first in this smartphone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X