MediaTek ने लॉन्च किए दो नए चिपेसट, AI कैपिसिटी के साथ कनेक्ट किए कई फीचर्स
MediaTek ने दो नए चिपसेट Dimensity 7300 और Dimensity 7300X 4nm लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये नए चिपसेट बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के साथ पावर एफिशिएंट भी हैं। ये दोनों चिपसेट कई तरह की खासियत के साथ लॉन्च हुए हैं। इन दोनों चिपसेट को फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है।
Dimensity 7300 और Dimensity 7300X 4nm की खासियत
Dimensity 7300 और Dimensity 7300X 4nm में ऑक्टा कोर सीपीयू है, nm प्रोसेस वाली यह चिप Dimensity 7050 से 25 प्रतिशत तक कम बैटरी का खर्चा देती है। इसके अलावा इन चिप में बेहतर ग्राफिक्स के लिए नया Arm Mali-G615 GPU और Media HyperEngine भी शामिल किया गया है। चिप में मौजूद एडवांस टेक्नोलॉजी की वजह से ब्लूटूथ से तेज आवाज और स्टीरियो इफेक्ट मिलेगा।

इन चिप के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इनमें 12-bit HDR कैमरा सपोर्ट दिया गया है, जो कि 200 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह कम रोशनी में भी बेहतरीन विजुअल कैप्चर कर सकता है और 4K HDR वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है।
फोल्डेबल फोन के लिए डेवलप की गई है चिप
Dimensity 7300X फोल्डेबल फोन के लिए डेवलप की गई है, जो कि डुअल स्क्रीन को सपोर्ट करती है। बता दें कि दोनों ही चिप MediaTek APU 655 प्रोसेसर के साथ आता हैं और AI के काम को स्पीड के साथ करते हैं। बैटरी की सेविंग के लिए इन चिप में MediaTek 5G UltraSave 3.0+ टेक्नोलॉजी दी गई है। इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पहले के मुकाबले 13 से 30 प्रतिशत तक बेटरी बचाने में मदद मिलेगी। ये 5 जी स्पीड को बढ़ाने में भी यूजफुल हैं।

WFHD+ को सपोर्ट करते हैं ये नए चिपसेट
MediaTek के MiraVision 955 बिल्ट इन के साथ डाइमेंशन 7300 S0Cs 10-बिट टू कलर और WFHD+ डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही ग्लोबल HDR स्टैंटर्ड सपोर्ट के साथ मीडिया स्ट्रीमिंग और प्लेबैक को बढ़ाता है।


Click it and Unblock the Notifications








