Home
Mobile

MediaTek के नए फ्लैगशिप चिपसेट की घोषणा, फोन को मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ और AI सपोर्ट

MediaTek ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Dimensity 9400 की घोषणा कर दी है। इस चिपसेट को नेक्स्ट जनरेशन के स्मार्टफोन और खासकर ट्राई-फोल्ड डिजाइन वाले स्मार्टफोन को पावर देने के लिए बनाया गया है।

इस चिपसेट को कटिंग-एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि यह चिपसेट सुपर फास्ट और पावरफुल दोनों है। चलिए जान लेते हैं कि यह नया चिपसेट आपके स्मार्टफोन को क्या अलग अनुभव देगा?।

ट्राई-फोल्ड के लिए तैयार हुआ MediaTek का नया फ्लैगशिप चिपसेट

क्यों है Dimensity 9400 खास

यह नई चिपसेट आपके स्मार्टफोन में दिमाग की तरह होता है, जो ऐप चलाने, फोटोग्राफी, गेमिंग और AI से जुड़े कार्यों को संभालने तक हर काम करने में माहिर होती है। ऐसे में यह लेटेस्ट चिपसेट इन सभी कार्यों को तेजी और आसानी से करती है। इसके साथ ही इस चिपसेट को कम बैटरी की खपत करने के लिए पेश किया गया है।

Dimensity 9300 की तुलना में Dimensity 9400 चिपसेट 35% तक बेहतर परफॉर्मेंस देती है और एक बार चार्ज करने पर 40% से भी अधिक समय तक चल सकती है। ऐसा इसके नए डिजाइन की वजह से संभव हुआ है। इसमें पावरफुल कोर है, जो जटिल कार्यों को आसानी से संभालते हैं। आसान शब्दों में समझें तो ये चिपसेट आपके फोन को तेज गति देगी, जो कि आपके फोन की बैटरी को लंबे समय तक चलने में मदद करेगी।

ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन का सपोर्ट शामिल

Dimensity 9400 की सबसे खास बात यह है कि यह चिपसेट ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन को सपोर्ट करेगी। ये फोन तीन हिस्सों में फोल्ड हो सकते हैं, जिससे यूजर्स को अनफोल्ड होने पर बड़ी स्क्रीन मिलती है और ये मल्टीटास्किंग या वीडियो देखने के लिए एकदम सही है।

Dimensity 9400 में मौजूद खूबियां

AI: इस चिपसेट में एडवांस एआई क्षमताएं हैं, जो कि इसे पिछले चिपसेट से अधिक स्मार्ट बनाती है। यह डिवाइस लो-रैंक एडेप्टेशन (LoRA) ट्रेनिंग पेश करती है, जो आपके स्मार्टफोन को क्लाउस सर्विस पर निर्भर किए बिना आपकी जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और उनका जवाब देने में मददगार है।

बेहतर गेमिंग: गेमिंग लवर्स के लिए यह एक गेम चेंजर है। इसमें मौजूद रे ट्रेसिंग जैसी सुविधाओं की वजह से ग्राफिक्स, फास्ट प्रोसेसिंग और वास्तविक दृश्यों के साथ लेटेस्ट और सबसे अधिक मांग वाले गेम को संभालने में मदद मिलेगी। यानी की आप मोबाइल में गेम का एक अलग एक्सपीरियंस प्राप्त कर सकेंगे। यह स्मूथ गेमप्ले के लिए कम बैटरी पावर का इस्तेमाल करती है। इसका मतलब यह है कि ये चिपसेट आपके फोन को गर्म किए बिना लंबे समय तक बैटरी लाइफ देगी, ताकि अधिक समय तक गेम खला जा सकें।

फोटोग्राफी और वीडियो: यह आपके फोन में कैमरा परफॉर्मेंस बढ़ाने में भी मदद करेगी। आप इस चिपसेट के इस्तेमाल से सब्जेक्ट को जूम-इन और जूम-आउट करने के साथ हाई क्वालिटी वाले फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकेंगे। यह 4K वीडियो को रिकॉर्ड करते समय बैटरी की भी कम खपत करेगी। यानी की बैटरी की चिंता किए बिना आप आराम से अपनी फोटोग्राफी को पूरा कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी: Dimensity 9400 सुपर-फास्ट 5G इंटरनेट स्पीड, फास्ट डाउनलोड के लिए Wi-Fi 7 को सपोर्ट करती है। साथ ही आपके फोन को 2 सिम कार्ड का यूज करने की परमिशन भी देती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
MediaTek has announced its latest flagship chipset Dimensity 9400. This chipset is designed to power the next generation of smartphones and especially smartphones with tri-fold design
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X