Home
Mobile

मिलिए दुनिया के पहले Huawei ट्रिपल फोल्डेबल फोन से, बड़ी बैटरी के साथ अनेकों फीचर्स की है भरमार

Huawei कंपनी ने दुनिया का पहला ट्रिपल फोल्ड फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने 9 सितंबर को आयोजित हुए Apple Glowtime Event 2024 के ठीक एक दिन बाद यानी की 10 सितंबर को लॉन्च किया है। इस फोन का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो कि खत्म हो चुका है।

हुवावे ने इस ट्रिपल फोन में काफी शानदार कैमरा और बैटरी लाइफ दी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन दी गई है। चलिए इस फोन की कीमत, नाम और फीचर्स के ऊपर से पर्दा उठा देते हैं।

Huawei लेकर आया दुनिया का ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन

Huawei Mate XT Ultimate की कीमत

Huawei Mate XT Ultimate को कंपनी ने 2,35,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इसमें 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वहीं, इसके 512GB और 1TB स्टोरेज की कीमतें क्रमश: 2,59,500 रुपये और 2,83,100 रुपये रखी है। बता दें कि ये फोन खरीद के लिए 20 सितंबर 2024 से उपलब्ध होगा और आपको इसमें 2 कलर ऑप्शन डार्क ब्लैक और रूई रेड देखने को मिलेंगे।

Huawei Mate XT Ultimate स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Huawei के इस ट्रिपल फोल्डेबल फोन में OLED स्क्रीन के साथ अल्टीमेट डिजाइन देखने को मिलेगा। इस दमदार फोन में हारमनी ओएस 4.2 आउट ऑफ दी बॉक्स दिया गया है। फोन को एक बार फोल्ड करने पर इसकी स्क्रीन 6.4 इंच की रह जाती है। वहीं इसे दो बार फोल्ड करने के बाद इसकी स्क्रीन 7.9 इंच हो जाती है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में काफी बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।

बैटरी: हुवावे के ट्राइफोल्ड फोन में 5600mAh की बैटरी दी है, जो कि पूरे दिन आसानी से चल जाएगी। कंपनी ने इस फोन को लेकर कई सारे दावे किए हैं। फोन की बैटरी को 3.6mm रखा गया है। दुनिया के पहले ट्राईफोल्ड फोन में सिलिकॉन कॉर्बन बैटरी दी गई है, जिसके साथ इसमें 66 वॉट का फास्ट चार्जर सपोर्ट भी मिल रहा है। कंपनी ने इसमें 50 वॉट का वायरलेस चार्जर भी दिया है।

कैमरा: इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा मिलता है। Huawei Mate XT Ultimate फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके सेल्फी कैमरा को पंच होल कटआउट के साथ पेश किया गया है।

अन्य: Huawei Mate XT Ultimate के ट्राईफोल्ड फोन में 5G सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei company has launched the world's first triple fold Huawei Mate XT Ultimate. The company has launched this phone on September 10, just a day after the Apple Glowtime Event 2024 held on September 9.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X