मिज़ू के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए हो रहे बंपर रजिस्ट्रेशन
मिज़ू प्रो 7 और प्रो 7 प्लस को कंपनी ने 26 जुलाई को पेश किया है। इन दोनों स्मार्टफोन की खासियत है डूअल रियर कैमरा सेटअप और इनकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो इसके रियर में दी गई है।
मिज़ू प्रो 7 स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल 5 अगस्त को होनी है, जो कि चाइना में ही होगी। फिलहाल कंपनी के यह दोनों स्मार्टफोन प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट किए गए हैं। कुछ ही दिनों में दोनों की सेल भी शुरू हो जाएगी।

अब प्लेफुलड्रोयड की एक रिपोर्ट में आया है कि मिज़ू 7 और 7 प्रो प्लस के लिए रजिस्ट्रेशन 10,000 रजिस्ट्रेशन से अधिक तक हो चुके हैं, वो भी एक दिन के भीतर। इससे इन दोनों स्मार्टफोन की पॉपुलैरिटी साल पता चलती है।
मिज़ू के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की फ़्लैश सेल 5 अगस्त को सुबह 10 बजे शुरू होगी। जो कस्टमर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे वही इस सेल का हिस्सा बन पाएंगे।
मिज़ू प्रो 7 स्मार्टफोन दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें से एक हेलिओ पी25 एसओसी के साथ 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ जबकि दूसरा हेलिओ एक्स30 एसओसी और 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
वहीँ मिज़ू प्रो 7 प्लस की बात करें तो यह भी दो वैरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह दोनों ही वैरिएंट हेलिओ एक्स30 एसओसी के साथ आते हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications