भारत में आज होगा Mi 11 Lite 4G लॉन्च, ये है ख़ास स्पेसिफिकेशन और कीमत
Xiaomi आज भारत में Mi सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन (Mi 11 Lite) लॉन्च करने जा रहा है। साथ ही इस ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में, चीनी कंपनी Mi रिवॉल्व एक्टिव नाम से एक नई बजट स्मार्टवॉच को भी रिवील करने जा रही।

बता दें कि अगर आप भी इस लाइव इवेंट को देखना चाहते हैं तो इसे आज भारत में दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह ऑनलाइन इवेंट आप Xiaomi के YouTube चैनल के साथ-साथ आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर देख सकते हैं। एमआई 11 लाइट के लॉन्च होने के बाद यह फ्लिपकार्ट के साथ-साथ Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर भी उपलब्ध होगा। हालाँकि सेल की तारीख अभी तक सामने नहीं आयी है।
लाइव स्ट्रीम देखने के लिए नीचे यूट्यूब पर क्लिक करें
साथ ही आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन 5जी के बजाय 4G वेरियंट में होगा।
एमआई 11 लाइट के स्पेसिफिकेशन और कीमत
Mi 11 Lite स्लीक डिजाइन, लाइटवेट और स्लिम फॉर्म फैक्टर में आता है। साथ ही यह स्मार्टफोन पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है और हम उम्मीद करते हैं कि यही मॉडल भारतीय मार्केट में भी आएगा।
प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Mi 11 लाइट ग्लोबल 90hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा फीचर की बात करें तो, Mi 11 Lite में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5-मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16-मेगापिक्सेल का सेंसर मिलता है।
जबकि इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4250mAh की बैटरी भी बॉक्स पैक है।
अब कीमत की बात करें तो Mi 11 लाइट की कीमत जैसी यूरोप में थी वैसे ही भारत में हो सकती है। यूरोप में 6GB+64GB फोन की कीमत 299 यूरो से शुरू होती है, जिसकी भारत में 26,600 रुपये में होती है।


Click it and Unblock the Notifications