7 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा Mi 11 Ultra, हर कोई नहीं खरीद पाएगा, जानिए कारण
आखिरकार Xiaomi ने भारत में Mi 11 Ultra की फर्स्ट सेल की तारीख की पुष्टि कर दी है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता का अल्ट्रा-प्रीमियम फोन देश में पहली बार 7 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि यह हैंडसेट Mi होम और Mi होम स्टोर के माध्यम से ही उपलब्ध होगा।

Mi 11 Ultra की सेल 7 जुलाई 2021 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जिसमें लिमिटेड डिवाइस की उपलब्ध होंगे, मतलब अगर आप भी इसको खरीदना चाहते है तो 12 बजते ही ऑर्डर करना होगा, नहीं तो बाद में अप ऑर्डर नहीं कर पाएंगे।
एमआई 11 अल्ट्रा की भारत में क्या है प्राइस और ऑफर्स
शाओमी ने आधिकारिक तौर पर Mi 11 Ultra को 69,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। हालांकि यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जबकि यह सिरेमिक व्हाइट और सिरेमिक ब्लैक कलर के ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
पहले सेल ऑफर के तहत, यूजर्स को एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5,000 रुपये की इंसटेंट डिस्काउंट प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
Mi 11 Ultra के स्पेसिफिकेशन
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Mi 11 Ultra में 6.81-इंच QHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 3200×1440 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, और भी बहुत कुछ दिया गया है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 5G SoC द्वारा संचालित है जिसे 12GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। डिवाइस Android 11-आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है।
बैटरी की बात करें तो 5000mAh की बैटरी दी गयी है और साथ में 67W वायर्ड फास्ट-चार्जिंग, 67W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
कैमरे पर नजर डालें तो, फोन में 50-मेगापिक्सल ISOCELL GN2 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम, 48-मेगापिक्सल Sony IMX586 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP Sony IMX586 टेलीफोटो लेंस, 120x डिजिटल शामिल है। साथ ही 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








