माइक्रोमैक्स ए116 कैनवास एचडी लेने से पहले इसके फीचरों के बारे में जरा जान लें
माइक्रोमैक्स अपनी नए रेंज के स्मार्टफोनों की मदद से नोकिया, सैमसंग और सोनी जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसके कई कारण है जिसमें से सबसे पहला और मजबूत कारण है कम दामों में महंगे स्मार्टफोन के फीचर, जो दूसरे मोबाइल मैन्यूफैक्चर नहीं दे पा रहे हैं। वहीं माइक्रोमैक्स अपने फोन में नए अपडेट भी दे रहा है ताकि उसके ज्यादा से ज्यादा यूजर नए फीचरों का प्रयोग कर सकें। माइक्रोमैक्स के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्मार्टफोनों में से एक है ए 116 कैनवास एचडी। आईए जानते हैं आखिर 13300 रुपए के कैनवास ए 116 को लोग क्यों इतना पसंद कर रहे हैं।
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating system) कैनवास ए116 एचडी में एंड्रायड का 4.1.2 वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है
सीपीयू (CPU) माइक्रोमैक्स ए116 में क्वॉड कोर सीपीयू दिया गया है जो फोन को फास्ट स्पीड प्रोवाइड करता है।
इंटरनल मैमोरी (Internal memory) कैनवास एचडी में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड किया जा सकता है।

कैमरा (Camera) माइक्रोमैक्स ए 116 में 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है।
लुक (Looks) माइक्रोमैक्स ए 116 में 5 इंच की स्क्रीन दी गई जो कलर आईपीएस सपोर्ट करती है। कैनवास का साइज 10.7 एमएम है जो कैरी करने के लिहाज से अच्छा है।
बैटरी (Battery) ए116 में 2000 एमएएच की लियॉन बैटरी लगी हुई है जो 880 मिनट का टॉक टाइम और 330 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है।
दूसरे फीचर (Feature) कैनवास एचडी ए 116 में ड्युल सिम सपोर्ट के साथ एफएम रेडियो, वीडियो रिकार्डिंग, 3जी, एमएमएस, इंस्टेंट मैसेज जैसे दूसरे फीचर दिए गए हैं।
कीमत (Price) माइक्रोमैक्स कैनवास 116 एचडी कई ऑनलाइन साइटों के अलावा बाजार में 13300 रुपए में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications







