र्स्माट फोन माइक्रोमैक्स ए70 बनाम कार्बन ए1 हेड

माइक्रोमैक्स ए70 और कार्बन ए1आएस जो देखने में तो स्टाइलिश है ही साथ ही इनके फीचर भी आकर्षक हैं। दोनों फोनों में टच स्क्रीन की सुविधा दी गई है जो 2.2 फ्रोयो आएस पर काम करती हैं, जिससे इनकी परफारमेंस अच्छी है। अगर स्क्रीन साइज की बात करें तो माइक्रोमैक्स ए70 की स्क्रीन कार्बन ए1आएस के मुकाबले बड़ी है। माइक्रोमैक्स ए70 में जहां 3.2 इंच की स्क्रीन दी गई है वहीं कार्बन ए1आएस का स्क्रीन साइज 2.8 इंच है।
इनके साथ ही इनमें दिए गए आइकॉन यूजर फ्रेंडली भी है। किसी भी मोबाइल फोन को उसकी कैमरा क्वालिटी खास बनाती हैं। जहां माइक्रोमैक्स ए70 में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है वहीं ए1 में 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही कार्बन ए1 में फ्रंट कैमरा भी नदारक है, जिससे इसमें विडियों कालिंग नहीं की जा सकती है। जबकि ए 70 में वीजीए फ्रंट विडियो कैमरा दिया गया है। इसमें आप चैटिंग का मजा ले सकते है।
अगर हम मल्टीमीडिया फीचर की बात करें तो ए70 और ए1 में ज्यादातर फीचर एक ही तरह के दिए गए हैं। जो मल्टीफार्मेट वीडियों कॉलिंग के साथ कई फार्मेट में ऑडियो रिकार्डिंग की भी सुविधा देते 3.5 एमएम जैक के साथ इनकी साउंड क्वालिटी भी काफी अच्छी है। दोनों मोबाइल में एफ एम रेडियो दिया है। 3जी, वाईफाई, ब्लूटूथ और 2जी टेक्नालॉजी के अलावा इनमें जीपीआरएस और एज की भी सुविधा दी गई है।
3जी नेटर्वक पर डेटा ट्रांसफर की स्पीड 7 एमबीपीएस है, जो मोबाइल इंटरनेट आपको काफी पसंद आयेगी। बाजार में माइक्रोमैक्स ए 70 का मूल्य 7750 है वहीं कार्बन ए1 की कीमत अभी तय नहीं की गई है। अगर दोनों की कीमत एक जैसी रही तो जाहिर है ए70 इसमें बाजी मार लेगा क्योकि इतनी ही कीमत में ए70 में कई और फीचर दीए गए है।


Click it and Unblock the Notifications








