माइक्रोमैक्स के दो स्मार्टफोन जानिए क्या है खास

माइक्रोमैक्स मोबाइल ने हालही में दो मोबाइल लांच किए हैं जो गूगल एंड्राएड ओएस पर रन करते हैं। यह दो नए माइक्रोमैक्स हैंडसेट्स हैं माइक्रोमैक्स ए 85 और माइक्रोमैक्स ए 75। चलिए डालते हैं एक नजर इन हैंडसेट्स पर और जानते हैं कि आखिर क्या है इनमें खास।
दोनों ही फोन जीएसएम हैं जो आकार में थोडे विभिन्न हैं। माइक्रोमैक्स 85 का आकार 118.7 x 60.1 x 13.8 एमएम और माइक्रोमैक्स ए75 का आकार 120 x 63.5 x 10.9 एमएम हे। दोनों के कैमरो में काफी फर्क है, जहां ए 85 में 5 मेगापिक्सल और रेजूलूशन 2592x1944 पिक्सल है वहीं पर ए 75 में 3.15 मेगापिक्सल कैमरा और 2048x1536 रेजूलूशन है। दोनों ही फोन में सेकेंड्री कैमरे की जगहं पर वीजीए कैमरा उपलब्ध है।
दोनों फोन में आप माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के दा्रा पूरे 32 जीबी तक मेमोरी बढा सकते हैं। वहीं पर ओएस की जगहं पर दोनों में गूगल एंड्राएड का फ्रोयो और जिंजरब्रैड ओएस दिया गया है जिसमें ए 85 मॉडल में 1 गीगा हर्ज का ड्यूल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है और ए 75 में 650 मेगाहर्ज का प्रोसेसर लगा है।
जहां ए 85 में 1500 एमएएच की और ए 75 1300 एमएएच की बैट्री लगी हुई है। दोनों ही फोन में कनेक्टिविटि की अच्छी सुविधा है जिसमें जीपीआरएस और एज का सपोर्ट है। उसके साथ ही वाइफाइ, ब्लूटूथ और जीपीएस दिया हुआ है। अगर दाम की बात करें तो माइक्रोमैक्स ए 85 की कीमत 19,000 रु और माइक्रोमैक्स ए 75 की कीमत केवल 9,000 रु से भी कम की है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications