Home
Mobile

माइक्रोमैक्‍स ए87 और गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट में कौन सा फोन पसंद करेंगे आप?

माइक्रोमैक्‍स ए87 और गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट में कौन सा फोन पसंद करेंगे आप?

स्‍मार्टफोन बाजार में अगर लो कॉस्‍ट एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन पर नजर डालें तो ढेर सारी रेंज मिल जाएंगी। जिनमें सबसे पॉपुलर माइक्रोमैक्‍स, लावा, कार्बन जैसी कंपनियां है लेकिन अब धीरे-धीरे बड़ी मैन्‍यूफैक्‍चर जैसे सैमसंग, नोकिया और एलजी भी कम कीमत के हैंडसेट लांच करने में लगीं हुईं हैं। आज हम आपको माइक्रोमैक्‍स ए87 निजां 4 और गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट में दिए गए फीचरों के बारे में बताएंगे और देखेंगे दोनों में कौन सा फोन ज्‍यादा बेहतर है।

डिस्‍प्‍ले

ए87 निंजा 4 का आकार 124.8 x 64 x 11.7 एमएम और गैलेक्‍सी वाई ड्योस का आकार 103.5 x 58 x 12 एमएम है। अगर स्‍क्रीन पर नजर डालें तो गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट में 2.8 इंच की स्‍पोर्ट कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 240 x 320 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

ए87 निंजा 4 में 1 गीगाहर्ट का क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है जबकि गैलैक्‍सी एस ड्योस में 832 मेगाहर्ट प्रोसेसर इनबिल्‍ड है।

ऑपरेटिंग सिस्‍टम

माइक्रोमैक्‍स निंजा 4 और सैमसंग गैलेक्‍सी ड्योस लाइट दोनों स्‍मार्टफोन में एंड्रॉएड 2.3.5 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है जो गूगल का पुराना ओएस है।

कैमरा

दोनों स्‍मार्टफोन में 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा मौजूद है जो मेडीकोर क्‍वालिटी की पिक्‍चर प्रोवाइड करता है। हालाकि दोनों में फ्रंट कैमरा नदारद है।

स्‍टोरेज

गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट में 2 जीबी की इंटरनल मैमोरी स्‍टोरेज कैपेसिटी दी गई है, वहीं निंजा 4 में डिफॉल्‍ट मैमोरी ऑप्‍शन मौजूद है। अगर आप फोन की मेमोरी एक्‍पेंड करना चाहते हैं तो इसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं।

कनेक्‍टीविटी

ए87 और गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट दोनों में माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट, वाईफाई, 3जी और ब्‍लूटूथ का फीचर दिया गया है।

बैटरी

बैटरी के मामले में ए84 निंजा सैमसंग गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर है। क्‍योंकि इसमें 1,400 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जबकि गैलेक्‍सी ड्योस लाइट में 1,200 एमएएच की लियॉन बैटरी मौजूद है।

कीमत

माइक्रोमैक्‍स ए87 निंजा 4 भारतीय हैंडसेट बाजार में 5,999 रुपए में उपलब्‍ध है, वहीं गैलेक्‍सी वाई ड्योस की कीमत 6,990 रुपए है यानी दोनों स्‍मार्टफोन 10,000 रुपए के अंदर आते हैं लेकिन दोनों स्‍मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्‍सी वाई ड्योस लाइट ज्‍यादा बेहतर है क्‍योंकि इसमें ज्‍यादा मैमोरी के साथ ज्‍यादा बेहतर सॉफ्टवेयर फीचर दिए गए हैं।Read in English 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X