क्या नोकिया ल्यूमिया 510 विंडों फोन माइक्रोमैक्स ए90 एस पिक्सल एंड्रायड फोन का मुकाबला कर सकेगा?

अगर बजट स्मार्टफोन मार्केट पर नजर डालें तो इंडियन मार्केट में माइक्रोमैक्स, नोकिया, सैमसंग के अलावा कई दूसरे ब्रांड भी मौजूद हैं। जिसमें से नोकिया ही एक ऐसा ब्रांड है जिसके खेमें में एंड्रायड प्लेटफार्म का कोई फोन मौजूद नहीं है, वहीं दूसरी ओर बाकी सभी कंपनियां मार्केट में एंड्रायड फोन उतार चुकी हैं। जिनमें से माइक्रोमैक्स भी एक है। आज हम आपको नोकिया ल्यूमिया 510 विंडो फोन और माइक्रोमैक्स के सुपरफोन ए90 एस के बारे में बताएंगे और जानेंगे दोनों फोन में कौन से ऐसे फीचर है जो एक दूसरे से इन्हें अलग बनाते हैं।
लेकिन इससे पहले माइक्रोमैक्स और नोकिया ये ए90 और ल्यूमिया के दोनों स्मार्टफोन की कीमत के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। अगस्त में माइक्रोमैक्स ने ए90 पिक्सल को 12,990 रुपए में लांच किया था। वहीं इस समय ल्यूमिया 510 विंडो फोन बाजार में 11,000 रुपए में उपलब्ध है यानी दोनों फोन की कीमत में कोई खास अंतर नहीं हैं।
साइज और वेट: ए90 एस पिक्सल का साइज 127.2 x 66.8 x 9.8 है और भार 118 ग्राम है जिसके मुकाबले ल्यूमिया 510 का साइज 20.7 x 64.9 x 11.5 एमएम और वेट 129 ग्राम है। कैरी करने के हिसाब से ल्यूमिया 510 ज्यादा बेहतर है।
डिस्प्ले: ए90 एस में 4.3 इंच की एमोल्ड कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 480 x 800 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। साथ में 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है। ल्यूमिया 510 में 800 मेगाहर्ट का प्रोसेसर और सिंग्ल कोर प्रोसेसर दिया गया है।
प्रोसेसर: ए90 एस में एंड्रायड बेस 4.0 आईसीएस प्लेटफार्म दिया गया है जिसके मुकाबले ल्यूमिया 510 में विंडो का 7.5 मैंगो ओएस इनबिल्ड है जिसक आप 7.8 में अपग्रेड कर सकते हैं।
विंडो 7.8 ओएस में विंडो 8 के लुक का फील आता है। साथ में कांटेक्ट शेयर एप्लीकेशन के प्रसर्नल रिंगटोन क्रिएट करने का सपोर्ट दिया गया है। वहीं एंड्रायड प्लेटफार्म में यूजर कई तरह की एप्लीकेशन फ्री में गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैमरा: कैमरे के फीचर पर नजर डालें तो ए90 एस में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ लिड लाइट और ऑटो फ्लैश की सुविधा मौजूद है, साथ में यूजर 0.3 मेगापिक्सल कैमरे की मदद से वीडियो कालिंग भी कर सकता है। नोकिया ल्यूमिया में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है लेकिन फ्रंट फेसिंग कैमरा नदारद है।
स्टोरेज: दोनों हैंडसेटों में 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है लेकिन ए90 एस में 512 एमबी रैम मौजूद है जिसके मुकाबले ल्यूमिया 510 में 256 एमबी रैम दी गई है जो काफी कम है।
कनेक्टीविटी: दोनों हैंडसेटों में वाईफाई, ब्लूटूथ, 3जी और माइक्रोयूएसबी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी: ए90 एस पिक्सल में 1,600 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 5 घंटे का टॉक टाइम और 174 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है जबकि नोकिया ल्यूमिया 510 में 1,300 एमएएच की बीपी 3एल बैटरी दी गई है जो 6.2 घंटे का टॉक टाइम और 653 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है।
कीमत: ए90 एस इंडियन मार्केट में 12,990 रुपए में उपलब्ध है जिसके मुकाबले नोकिया 510 की कीमत 11,000 रुपए है।
पढ़ें: टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए टॉप 5 ब्लूटूथ स्पीकर


Click it and Unblock the Notifications








