बाजार में उड़ी अफवाह कैनवास लांच कर सकता है ए111 स्मार्टफोन
भारत में सबसे ज्यादा टैबलेट और स्मार्टफोन की ब्रिकी करने वाले माइक्रोमैक्स की रफ्तार को दखते हुए वो दिन दूर नहीं जब माइक्रोमैक्स कई अंतराष्ट्रीय ब्रांडों को भी टक्कर देने लगेगा। खबरें मिल रहीं है माइक्रोमैक्स जल्द कैनवास सीरीज के अंतर्गत ए115 3डी, कैनवास ए 111 स्मार्टफोन लांच करने वाला है, इंटरनेट पर कैनवास ए111 की कई फोटो भी लीक हो चुकी हैं।
बजट फैबलेट की रेस में माइक्रोमैक्स की कैनवास सीरीज सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। अगर एमएमएक्स न्यूज कास्टर की मानें तो कैनवास ए111 में 5.3 इंच की क्यूएचडी रेज्यूलूशन स्क्रीन दी गई है जो 960 x 540 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है इसके साथ स्मार्टफोन की स्क्रीन में ग्लोव टेकनालॉजी दी गई है। ए11 में 8 मेगापिक्सल का फुल एचडी कैमरा इनबिल्ड होगा तो एचडी वीडियो रिकार्डिंग के साथ लिड लाइट की मदद से रात में वीडियो रिकार्डिंग कर सकेगा।
पढ़ें: टॉप 5 माइक्रोमैक्स कैनवास एचडी ऑनलाइन डील्स
वहीं यूजर वीडियो कॉलिंग के फ्रंट 1.2 मेगापिक्सल का कैमरा प्रयोग कर सकेंगे। फोन की लीक पिक्चर पर नजर डालें तो उसके बैक में दो सिम स्लॉट दिए गए है यानी फोन में ड्युल सिम का प्रयोग किया जा सकता है लेकिन दोनों जीएसएम सिम स्लॉट है या फिर एक जीएसएम और सीडीएमए स्लॉट होगा इसके बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बड़ा सकते हैं हालाकि 4जीबी इंटरनल मैमोरी और 512 एमबी रैम पहेल से इनबिल्ड होगी लम्बे बैटरी बैकप के लिए ए111 में 2100 एमएएच बैटरी दी गई है। फोन में दिए गए ओएस के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन कैनवास ए11 में एंड्रायड 4.1 जैलीबीन वर्जन दिया जा सकता है क्योंकि इससे पहले वाले कैनवास एचडी स्मार्टफोन में 4.1 जैलीबीन ओएस दिया गया है इससे अंदाजाा लगाया जा सकता है कि
कैनवास ए111 में 4.1 वर्जन होगा। माइक्रोमैक्स नए कैनवास ए111 को 15,000 रुपए में लांच कर सकता है क्योंकि मार्केट में इस रेंज के कई दूसरे फैबलेट भी उपलब्ध हैं जिससे कैनवास ए111 को कड़ टक्कर मिल सकती है।
micromax Canvas A111 leak picture
micromax Canvas A111 leak picture


Click it and Unblock the Notifications