इस फ़ोन में लीजिए होम थिएटर का मजा, 5,000 से भी कम है कीमत!

मोबाइल की दुनिया में क्रान्ति लाने वाले माइक्रोमैक्स ब्रांड ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। इस देसी ब्रांड ने स्मार्टफोन की दुनिया में आश्चर्यजनक कीमत पर मोबाइल पेश कर कम समय में ही अपनी इम्पोर्टेंस का अहसास प्रतिद्वंदियों को करा दिया। इसके आने से पहले तक मोबाइल के ब्रांड सीमित थे और उनकी कीमतें भी काफी हाई-फाई थीं। लेकिन माइक्रोमैक्स ने ऐसे प्राइस में इंटर किया, जो इससे पहले तक अछूता रहा था। और अपना अलग टार्गेट ग्रुप जेनरेट किया।
पेन ड्राइव के बारे में जानिए 5 कमाल की ट्रिक्स
इसका फायदा भी कंपनी को काफी मिला। खैर एक बार फिर कंपनी अपने नए धमाके के साथ है और 5 हजार से भी कम कीमत पर कैनवास स्पार्क सीरीज में कैनवास स्पार्क 3 Q385 लॉन्च किया है। इसके रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं और सेल 7 अप्रैल से शुरू होगी। इस फोन में कई शानदार फीचर्स हैं, जिन्हें जानकर आप इस फोन के फैन हो जाएंगे। जानते हैं इस फोन की खूबियों के बारे में:
फोन सही से नहीं होता चार्ज तो अपनाएं ये उपाए!
#1
यह एक नजर में आपका दिल जीत लेगा। इस फोन का डिस्प्ले फुल एचडी 5.5 इंच है।
#2
इसमें 1.3 GHz का क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन की बेहतर परफोर्मेंस के लिए 1GB की रैम है।
#3
इस फोन में 8GB की इनबिल्ट मेमोरी दी गई है। जिसे एक्सटर्नल कार्ड के साथ 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
#4
बात करते हैं इस फोन में दिए गए कैमरे की। इसका रियर कैमरा 8 एमपी का है, जिसमें एलईडी फ्लैश की सुविधा भी दी गई है। सेल्फी खींचने के लिए 5एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
#5
यह डिवाइस 3G, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो को भी सपोर्ट करता है।
#6
इसमें 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन शैम्पेन गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
#7
कंपनी ने अपने इस बजट फ़ोन में इन बिल्ट लाउड स्पीकर दिए हैं, इसका मतलब आप अब इस छोटे फोन में होम थिएटर का मजा ले सकते हैं।
#8
इस ड्यूल सिम फोन में एंड्राइड का 5.0 लोलीपॉप वर्जन दिया गया है। जिससे मेग्जिमम ऐप्स का सपोर्ट इस पर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications







