माइक्रोमैक्स का कैनवास स्पार्क 4जी भारत में लॉन्च, कीमत 4,999 रुपए
माइक्रोमैक्स का नया कैनवास स्पार्क 4जी एक बजट स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन 4जी VoLTE सपोर्ट करता है और जियो वेलकम ऑफर के साथ आता है।

माइक्रोमैक्स का स्टाइलिश दिखने वाला स्मार्टफोन कैनवास स्पार्क 4जी भारत में लॉन्च हो गया है। इस कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत केवल 4,999 रुपए रखी है और यह आपको खासतौर पर स्नैपडील पर मिलेगा।

स्नैपडील ने तो इस फोन के रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं। हालाँकि कंपनी अपने स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स कैनवास स्पार्क 4जी की बिक्री 10 नवंबर से शुरू करेगी।
माइक्रोमैक्स का यह नया फोन कैनवास फैमली एक नया फोन है जो कि 4जी VoLTE सपोर्ट के साथ आता है। यानी कि इस फोन में आपको मिलेगा रिलायंस जियो 4जी सिम और वेलकम ऑफर।
मेटल बैक कवर
फोन में मेटल बैक कवर दिया है जो इसके लुक्स को शानदार बनाती है। यह स्मार्टफोन कैनवास स्पार्क जो कि पिछले साल अप्रैल में पेश हुआ था उसी का रिफाइंड वर्जन है।
आईपीएस डिस्प्ले
माइक्रोमैक्स कैनवास स्पार्क 4जी में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन का डिस्प्ले कोर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
क्वाड कोर प्रोसेसर
फोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया है। इसके साथ इसमें 1 जीबी रैम भी है। जो कि परफॉरमेंस में साथ देगी। इसकी इंटरनल स्टोरेज 8जीबी की है।
एंड्रायड मार्शमेलो
माइक्रोमैक्स का यह नया स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। जो कि इस कीमत में कम ही देखने को मिलता है।
रियर कैमरा
कैमरे के लिहाज से भी यह फोन अच्छा है, इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जबकि इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। यह वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के काम आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








