Home
Mobile

माइक्रोमैक्‍स ने लांच किया शानदार एच 360

By Super
माइक्रोमैक्‍स ने लांच किया शानदार एच 360
माइक्रोमैक्‍स अब मोबाइल फोन के निर्माण में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस कंपनी ने दूसरी अन्‍य बड़ी कंपनियों को भी क्‍वालिटी और कीमत के मामले में काफी अच्‍छी टक्‍कर दे रखी है। मोटोरोला जल्‍द ही अपना एक हैंडसेट माइक्रोमैक्‍स एच 360 भारतीय बाजार में लांच करने जा रहा है। अभी फिलहाल यह फोन दिल्‍ली और बंबई जैसे महानगरों में ही लांच किया गया है।

फोन की एलसीडी वाली टीएफटी टच स्‍क्रीन डिस्‍पले 2.4 इंच की है जिसका रेजूलूशन 240 x 320 पिक्‍सल है। मोबाइल का साइज 113 x 49.8 x 13 एमएम है और भार मात्र 104 ग्राम है। आपको यह फोन केवल काले ही रंग में मिल पाएगा। फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 3.0 मेगापिक्‍सल का 2048 x 1536 पिक्‍सल रेजूलूशन वाला कैमरा इनबिल्‍ड है जिससे आप वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। मोबाइल फोन 2 जी और 3 जी के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसकी मेमोरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट के प्रयोग से 8 जीबी तक बढा सकते हैं। इसकी कनैक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ, यूएसबी और जीपीआरएस है।

मनोरंजन के लिए इसमें एफएम रेडियो भी है। आप अपने कुल 600 मेसेज और 1000 फोन नंबर सेव कर सकते हैं। मेसेजिंग के लिए एसएमएस और एमएमएस की सुविधा है। ऑडियो, वीडीयो प्‍लेयर एमपी3, डब्‍लूएवी तथा एमपी4 और एच.263 प्‍लेयर फॉरमेट को सपोर्ट करते हैं। फोन में 1000 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 4 घंटे टॉक टाइम के साथ 180 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। फोन की कीमत बिल्‍कुल आपकी पहुंच के अनुसार रखी गई है। यह आपको 5,500 से 6,000 रु तक की कीमत में आसानी से मिल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X