Home
Mobile

कैनवास 5 लाइट: माइक्रोमैक्स के सबसे सस्ते 4जी फोन की 5 खास बातें

By Agrahi
Micromax Bolt Q3001 (Hindi)

माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवास सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नया माइक्रोमैक्स कैनवास 5 लाइट 4जी LTE स्मार्टफोन है। शानदार और क्लासी लेदर फिनिश बैक पैनल वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 6,499 रुपए रखी गई है। यह फोन शुक्रवार से स्नैपडील पर उपलब्ध है।

कैनवास 5 लाइट की लॉन्च के बारे में बात करते हुए माइक्रोमैक्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शुभजित सेन ने कहा कि, 'माइक्रोमैक्स ने हमेशा ही शानदार परफॉरमेंस और बेहतर लुक्स व स्टाइल को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कैनवास 5 लाइट माइक्रोमैक्स का खास प्रोडक्ट है, जो कि खास फीचर्स के साथ आता है। फोन में 4जी कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम और मॉडर्न स्टाइलिंग दी गई है। यह बजट श्रेणी में एक बेहतरीन स्मार्टफोन है।'

चलिए नज़र डालते हैं माइक्रोमैक्स कैनवास 5 लाइट के इन्हीं खास फीचर्स पर जो बनाते हैं इसे एक खास बजट स्मार्टफोन-

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम

माइक्रोमैक्स कैनवास 5 लाइट स्मार्टफोन एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और इसमें 4जी LTE कनेक्टिविटी भी है।

एचडी आईपीएस डिस्प्ले

एचडी आईपीएस डिस्प्ले

माइक्रोमैक्स के इस नए स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है।

क्वाड कोर प्रोसेसर

क्वाड कोर प्रोसेसर

इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडिया टेक एमटी6735पी SoC प्रोसेसर दिया गया है। जो कि 2जीबी रैम के साथ बेहतर परफॉरमेंस देता है।

8 मेगापिक्सल रियर कैमरा

8 मेगापिक्सल रियर कैमरा

कैनवास 5 लाइट में फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है।

150 घंटे घंटे चलेगी बैटरी

150 घंटे घंटे चलेगी बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ,एफएम रेडियो, 4जी और माइक्रो यूएसबी दिया है। फोन में 2000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 150 घंटे का स्टैंडबी टाइम देती है, और 4.5 घंटे का टॉक टाइम।

 
Best Mobiles in India

English summary
Micromax has launched new micromax canvas 5 lite 4G LTE smartphone. company says the battery gives 150 hours of stand by time. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X