Home
Mobile

2,499 रुपए में खरीदिए ड्यूल सिम टच स्‍क्रीन फोन

2,499 रुपए में खरीदिए ड्यूल सिम टच स्‍क्रीन फोन

अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में है जो कम कीमत का हो और साथ में उसमें कई फीचर दिए गए हो तो आज हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताएंगे जो आपकी जेब में फिट भी होगा साथ में ढेर सारे फीचरों से लैस भी, माईक्रोमैक्‍स ने कुछ समय पहले ड्यूल सिम वाला बेहतरीन टच स्‍क्रीन फोन  एक्‍स 333 लांच किया था । यह एक छोटा और हल्‍का टच स्‍क्रीन फोन है जो बेसिक यूज़ के लिए बनाया गया है।

माइक्रोमैक्‍स ड्यूल सिम फोन जीएसएम नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसकी स्‍क्रीन का साइज 2.8 इंच है जिसका रेजूलूशन 240 x 320 पिक्‍सल है। इस फोन का आकार 103.65 x 57.2 x 13.35 एमएम है। फोन में केवल वीजीए कैमरा ही है जो थोड़ा सा निराशाजनक है। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ, यूएसबी आदि दिए हुए हैं। फोन में अच्‍छी मेमोरी दी हुई है पर आप अपनी सुविधा के अनुसार 8 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के दा्रा मेमोरी को बढा सकते हैं।

फोन में मोबाइल ट्रैकर भी लगा हुआ है जिसके दा्रा आप अपना खोया हुआ फोन दुबारा खोज सकते हें। मनोरंजन के लिए इसमें एफएम रेडियो भी है। फोन में 1000 एएएच की बैट्री दी हुई है जो 3 घंटे का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्‍टैंडबाइ टाइम देगी। भारतीय बाजार में माइक्रोमैक्‍स एक्‍स 333 मात्र 2,499 रुपए में उपलब्‍ध हैं जो आम लोगों के बजट में है।3000 रुपए में मिल रहा है नोकिया का ये ड्युल सिम फोन

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X