9,999 रुपए में माइक्रोमैक्स ने लांच किया ए84 ईलाइट स्मार्टफोन

माइक्रोमैक्स ने सुपरफोन सीरीज के तहत 9,999 रुपए में नया A84 इलाइट स्मार्टफोन लांच किया है। एंड्रॉएड प्लेटफार्म पर चलने वाले नए इलाइट सुपरफोन में 2.3 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है जिसमें 4 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 800×480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करता है। साथ में 1 गीगाहर्ट का सिंगल कोर प्रोसेसर लगा हुआ है।
दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो ए84 में 5 मेगापिक्सल कैमरा की सुविधा दी गई है, कैमरे के साथ लिड फ्लैश, ब्लूटूथ 2.1 वर्जन, जीपीएस, वाईफाई, 3जी कनेक्टीविटी का फीचर मौजूद है। यूजर फोन में वीडियो चैटिंग भी कर सकता है इसके लिए ए84 इलाइट में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वैसे माइक्रोमैक्स ने ए84 इलाइट स्मार्टफोन में वे सभी फीचर दिए हैं जो इसे एक कंप्लीट स्मार्टफोन बनाते हैं। फोन में 1630 एमएएच की बैटरी लगी हुई है साथ में 32 जीबी तक मैमोरी भी एक्पेंड कर सकते हैं।
A84 इलाइट में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 1गीगाहर्ट का प्रोसेसर
- 5.0 मेगापिक्सल लिड फ्लैश कैमरा
- 4 इंच की डब्लूवीजीए स्क्रीन
- 2.1 ब्लूटूथ वर्जन
- जीपीएस, वाईफाई, 3जी कनेक्टीविटी
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- 2.3.6 एंड्रॉएड वर्जन
- कीमत- 9,999 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








