माइक्रोमैक्स का 13mp कैमरे वाला कैनवास अमेज़ Q395 लॉन्च, कीमत 7,999 रुपए
इंडिया की फ़ोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने नए स्मार्टफोन कैनवास अमेज़ Q395 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को अपनी कुछ समय पहले अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था। इस फोन को अब यूजर्स ई-कॉमर्स साईट से खरीद सकते हैं। कंपनी के इस नए हैंडसेट की कीमत 7,999 रुपए रखी गयी है। माइक्रोमैक्स का कैनवास अमेज़ Q395 डुअल सिम स्मार्टफोन है।

माइक्रोमैक्स ने हाल ही में नया कैनवास ब्लेज़ 4जी प्लस पेश किया था जो कंपनी के कैनवास ब्लेज़ 4जी का नया वर्जन था।


स्टोरेज: इस फोन में 8जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: कैनवास अमेज़ Q395 में एलईडी फ़्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, साथ ही इस फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
बैटरी: इस फोन में 2000mah क्षमता वाली बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 260 घंटों से अधिक का स्टैंडबाय टाइम व 7 घंटों क अताल्क टाइम देगी।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3G, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 2000 mAh की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








