माइक्रोमैक्स ने लांच किया 4,999 रुपए में ड्युल सिम एंड्रॉएड फोन निंजा ए57-3
[imagebrowser id=45 ]
लो कॉस्ट सेगमेंट में भारतीय मैन्यूफैक्चर माइक्रोमैक्स ने नया ड्युल सिम फोन लांच किया है, निंजा सीरीज के तहत लांच किए गए ए57 ड्युल सिम फोन में 2.3.5 जिंजरब्रेड प्लेटफार्म दिया गया है। कंपनी ने फोन को 4,999 रुपए की आकर्षक कीमत में बाजार में उतारा है। आईए नजर डालते हैं निंजा के नए ए57 फोन में दिए गए फीचरों पर
फोन में दिए गए फीचर
फोन में 3.5 इंच की मल्टीटच स्क्रीन दी गई है जो 320 x 480 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। फोन में पॉवर के लिए 1 गीगाहर्ट का क्वॉलकॉम प्रोसेसर दिया गया है जिससे यूजर फोन में मल्टीटास्किंग काम कर सकता है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो निंजा ए 57 में 2.1 ब्लूटूथ, वाईफाई, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। यूजर फोन की मैमोरी को 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकता है।
बैटरी
निंजा ए57 में 1,400 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 8.5 घंटे का बैटरी बैकप और 177 स्टैंडबॉय टाइम देती है।
अन्य फीचर
ए57 निंजा 3 में पहले से कई प्रीलोडेड एप्लीकेशन भी दी गईं हैं जैसे माई जोन, माइएसएमएस, माई स्टोर, ग्रविटी सेंसर, हुक अप एप्प, एफएम रेडियो, फेसबुक जिससे यूजर को सोशल नेटवर्किग के लिए अलग से एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
कीमत
माइक्रोमैक्स निंजा ए57 3 की बाजार में एमआरपी कीमत 4,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications








