माइक्रोमैक्स कैनवास जूस 3, कम दाम में बजट स्मार्टफोन
देश की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवास सीरिज को आगे बढ़ाते हुए कैनवास जूस 2 का अपग्रेडेड वर्ज़न माइक्रोमैक्स कैनवास जूस 3 लॉच कर दिया है। इस मोबाइल को एक ई-कार्मस वेबसाइड ने बेचना शुरू भी कर दिया है जबकि अभी तक न तो कंपनी की वेबसाइड पर इसे लिस्ट किया गया है व न ही इसकी कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

आपको बताते चले कि मुंबई के एक प्रमुख रिटेलर ने माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 के रिटेल बॉक्स का फोटो व स्पेसिफिकेशन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इससे ऐसा लगता है कि जल्द ही यह मोबाइल आऑफलाइन रिटेल शॉप पर मिलने लगेगा।
चलिए आपको इसके प्रमुख फीचर्स की जानकारी दिए देते हैंः
1.
ड्यूल सिमः कैनवास जूस 3 एक ड्यूल सिम मोबाइल है।
ओएसः यह स्मार्टफोन एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप आपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
2
प्रोसेसरः इस मोबाइल में 1.3 गीर्गार्हट्ज का मीडियाटेक(6580) प्रोसेसर दिया गया है।
रैमः इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है।
3
स्टोरेजः इसमें 8 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड द्वारा 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्लेः इसमें 5 इंच की (720x1280) पिक्सल की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
4
सेंसरः मोबाईल में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मेगनिटोमीटर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया हैं
कैमराः इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मैगापिक्सल का रियर व 2 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध करवाया गया है।
5
कनेक्टिविटीः यह मोबाइल 3 जी, वाईफाई, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी, ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है।
बैटरीः यह इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। इसमें 4000 एमएएच की पाॅवरफुल बैटरी दी गई है जोकि 14 घंटे का टॉकटाइम व 514 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।
6
मूल्यः यह 8,769/- रुपए में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








