माइक्रोमैक्स के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 2,749 और 2,999 रुपए
माइक्रोमैक्स ने शुक्रवार को एंट्री लेवल के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। बोल्ट सुप्रीम की कीमत 2,749 रुपए है जबकि बोल्ट सुप्रीम 2 को 2,999 रुपए में पेश किया गया है। कंपनी का कहना है कि ये दोनों ही फोन उन यूजर्स के लिए खास हैं जो पहली बार स्मार्टफोन यूज़ करने जा रहे हैं।
माइक्रोमैक्स के ये दोनों फोन 3G कनेक्टिविटी सपोर्ट करते हैं। साथ ही ये दोनों फोन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। फोन की कम कीमत उपभोक्ताओं को बेशक आकर्षित करेगी। हालाँकि इसके फीचर्स एक महत्वपूर्ण भुमिक अनिभाएंगे। तो चलिए नज़र डालते हैं इन दोनों ही के फीचर्स पर-
#1
माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम में 3.5इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जबकि बोल्ट सुप्रीम 2 में 3.9 इंच का स्क्रीन है।
#2
कंपनी के ये दोनों एंट्री लेवल बोल्ट सुप्रीम और बोल्ट सुप्रीम 2 स्मार्टफोन एंड्रायड लॉलीपॉप 5.1 पर काम करते हैं।
#3
दोनों फोन 1.2GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। साथ ही इनमें 512 एमबी का रैम भी दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
#4
इन दोनों ही हैंडसेट में कैमरा समान है, बोल्ट सुप्रीम और बोल्ट सुप्रीम 2 दोनों 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।
#5
दोनों फोन की बैटरी में थोडा अंतर है। बोल्ट सुप्रीम में 1200 mAh पॉवर की और बोल्ट सुप्रीम 2 में 1400 mAh कि बैटरी दी गई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications