Home
Mobile

1,500 रूपए में माइक्रोमैक्‍स लांच करेगा क्‍वार्टी कीपैड फोन

By Super
1,500 रूपए में माइक्रोमैक्‍स लांच करेगा क्‍वार्टी कीपैड फोन
अपना दिल थाम कर बैठिए क्‍योंकि जिस मोबाइल के बारे में आप आगे पढ़ने जा रहें हैं उसकी कीमत पर आपको विश्‍वास नहीं होगा। आप सोंच रहें होंगे ऐसा कौन सा मोबाइल है। बाजार में कई फोन कंपनियां मौजूद है जिनमें से माइक्रोमैक्‍स का नाम तो सभी जानते हैं। जल्‍द माइक्रोमैक्‍स बाजार में एक नया फोन लांच करने जा रही है जो सभी सस्‍ते हैंडसेट की छुट्टी कर देगा।

स्‍टाइलिश डिजाइन और क्‍वार्टी की पैड के साथ माइक्रोमैक्‍स क्‍यू1 सी के नाम से जल्‍द एक नया मोबाइल लांच करने वाला है वो भी मात्र 1,500 रूपए में, इतनी कीमत में तो अच्‍छा साधारण फोन भी नहीं मिलता मगर माइक्रेमैक्‍स के नए फोन में साधारण फोन के फीचर तो दिए ही है, इसके अलावा कई स्‍मार्ट फीचर भी फोन में मौजूद है।माइक्रोमैक्‍स का क्‍यू 1 में सीडीएमए नेटर्वक सपोर्ट के साथ क्‍वर्टी की पैड दिया गया है जिसकी मदद से साधारण कीपैड के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर टाइपिंग कर सकते हैं।

फोन की कीमत कम जरूर है मगर इसके फीचर उनते ही अधिक है। कंपनी ने क्‍यू 1 को तीन अलग-अलग रंगों के साथ पेश किया है। अच्‍छी पिक्‍चर क्‍वलिटी के लिए क्‍यू 1 में दी गई 2 इंच की टीएएफटी स्‍क्रीन 220 x 170 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। फोन में मल्‍टी‍मीडिया फीचरों की भी कोई कमी नहीं है। म्‍यूजिक और वीडियों देखने के लिए क्‍यू 1 में मल्‍टीफार्मेट मीडिया और म्‍यूजिक प्‍लेयर दिए गए हैं, अगर आप रेडियो का मजा लेना चाहते है तो क्‍यू 1 में एफएम सपोर्ट भी दिया गया है।

अब इतने ढेर सारे फीचर है जो बैटरी भी दमदार होनी चाहिए, घबराइए नहीं क्‍यू 1 में 1000 एमएएच की स्‍टैंडर्ड बैटरी इनबिल्‍ड है जो लगतार 5 घंटे का बैटरी बैकप देती है। इसके अलावा इसमें कैलेंडर, अनलिमिटेड कांटेक्‍ट स्‍टोरेज और लिड टार्च लाइट जैसे कई फीचर दिए गए है।

माइक्रोमैक्‍स Q1C के फीचरों पर एक नजर

  • 2 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन
  • 220 x 170 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन सपोर्ट
  • 107.95
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X