म्यूजि़क लवर्स के लिए आ गया म्यूजि़क मोबाइल

बाज़ार में वैसे तो बहुत सारे म्यूजि़क मोबाइल उपलब्ध हैं पर अगर एक अच्छे म्यूजिक मोबाइल की बात करें तो उन्में से केवल कुछ ही हैं जो ग्राहकों के जुबान पर छाए हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए माइक्रोमैक्स ने भी माइक्रोमैक्स एक्स 271 नाम का एक म्यूजिक मोबाइल लांच किया है।
यह मोबाइल जीएसएम के नेटवर्क पर कार्य करता है जो कि एक ड्यूल सिम फोन है। इसकी टीएफटी डिस्पले स्क्रीन का साइज 2.6 इंच और रेजूलूशन 240 x 320 पिक्सल है। फोन में एक वीजीए कैमरा दिया हुआ है जिससे आप वीडियो भी रिकार्ड कर सकते हें। यह मल्टी मीडिया प्लेयर को भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको 8 एमबी की इंटरनल मेमोरी के साथ 8 जीबी तक मेमोरी को बढाने की सुविधा भी मिलेगी।
कनेक्टिविटी के लिए 3.5 एमएम का ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, यूएसबी साथ में मिलेगा। फोन में 1500 एमएएच की लीथियम बैट्री दी है जो 8 घंटे का टॉकटाइम और 15 दिनों का स्टैंडबाइ टाइम देगी। इस फोन की कीमत आपको बाजार में लगभग 2000 या 2,5000 रु तक आसानी से मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








