2,300 रुपए में माइक्रोमैक्स ने पेश किया नया ड्युल सिम फोन

भारत के ड्युल सिम मार्केट में माइक्रोमैक्स एक जाना माना नाम है। अपने ड्युल सिम खेमें में माइक्रोमैक्स ने एक नया बार शेप फोन शामिल किया है। माइक्रोमैक्स X288 नाम के इस फोन में दो नेटर्वक की सुविधा के साथ कई मल्टीमीडिया फीचर दिए गए हैं।
फोन में अल्फान्यूमरिक की बोर्ड दिया गया है जिसकी वजह से मैसेज टाइप करने और फोन डायलिंग में कोई भी परेशानी नहीं होती है। कंपनी ने नए फोन को कई कलर ऑप्शन के साथ लांच किया है। 2.4 इंच की स्क्रीन में 2, 56,000 कलर सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा फोन में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है। अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो माइक्रोमैक्स X288 में एफएम रेडियो की सुविधा भी दी गई है। मूवी, वीडियो और गानों को फोन से दूसरी डिवाइस में ट्रांसफर करने के लिए ब्लूटूथ और यूएसबी की सुविधा भी दी गई है।
कंपनी के अनुसार माइक्रोमैक्स X288 की कीमत भारतीय उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करेगी। माइक्रोमैक्स X288 बाजार में 2, 300 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है। तो फिर दे किस बात की अगर आप भी कम कीमत में शानदार बार फोन खरीदना चाहते है तो आज ही घर ले आइए माइक्रोमैक्स का X288 ड्युल सिम फोन।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications