माइक्रोमैक्स लांच करेगा कम कीमत में ड्यूल सिम फोन

पीडीए डिजाइन की तरह दिखने वाले माइक्रोमैक्स X395 ड्यूल सिम फोन का भार 71.2 ग्राम है, फोन में 1.3 मेगापिक्सल कैमरे के साथ 6.1 सेमिं की स्क्रीन दी गई है। ड्यूल सिम फोन में नेटर्वक बदलने के लिए यूजर को एक सिम बंद करने के बाद बारबार दूसरा सिम ऑन करना पड़ता है मगर माइक्रोमैक्स के नए फोन में 3 वे एक्सिस मोशन सेंसर दिया गया है जिसकी मदद से पलभर में आप एक नेटर्वक से दूसरे नेटर्वक का प्रयोग कर सकते हैं।
अगर यूजर फोन में चल रहे म्यूजिक को बदलना चाहता है तो बस उसे फोन को हल्का झटका देना होगा और म्यूजिक का दूसरा ट्रैक अपने आप प्ले हो जाएगा। फोन में ट्विस्टिंग और शैकिंग के लिए मोशन सेंसर दिया गया है। कंपनी ने फोन के रंगो का खास ध्यान रखा जो यूवाओं का पसंद आएंगे, बाजार में माइक्रोमैक्स X395 रेड, ब्लैक और येलो कलर में उपलब्ध है इसके अलावा माइक्रोमैक्स में नेट सर्फिंग के लिए पहले से ओपेरा मिनी ब्राउजर इंस्टाल जो फोन में नेट सर्फिंग का अलग अनुभव प्रदान करता है।
फीचरों को देखकर भारतीय बाजार में यह फोन पसंद किया जाएगा। मगर फोन की कीमत भी इसकी लोकप्रियता पर काफी असर डालेगी। कपंनी ने माइक्रोमैक्स X395 ड्यूल सिम की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है मगर उम्मीद की जा रही है ड्यूल सिम की सुविधा से लैस X395 को 2, 500 रूपए से लेकर 3, 000 रूपए के बीच बाजार में लांच करेगी।
माइक्रोमैक्स X395 के फीचरों पर एक नजर
- ड्यूल सिम की सुविधा
- 1.3 मेगापिक्सल कैमरा
- डिजिटल फोकस
- 6.1 सेमिं क्यूवीजिए स्क्रीन
- 3 वे मोशन सेंसर सपोर्ट
- प्री लोडेड ओपेरा मिनी
- एफएम रेडियो और रिकार्डर
- 8 जीबी मैमोरी
- 800 एमएएच लियॉन बैटरी
- 3 घंटे टाक टाइम, 6 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम
- कीमत- 2,000 रूपए से लेकर 3,000 रूपए के बीच (अनुमानित)


Click it and Unblock the Notifications








