माइक्रोमैक्स ने लांच किया ड्यूल सिम फोन एक्स 50

माइक्रो मैक्स का एक्स 50 जीएसम 850 / 900 / 1800 / 1900 मेगाहर्ट और जीएसएम 850 / 900 / 1800 / 1900 मेगाहर्ट फिक्वेंसी सपोर्ट करता है। वॉटर रजिस्टेंट फोन में 2.0 मेगापिक्सल कैमरे के अलावा 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी दिया गया है जिससे आप एक्टर्नल डिवाइस भी अटैच कर सकते हैं। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 16 जीबी मैमोरी एक्पेंड करने के साथ 28 एमबी की इंटरनल मैमोरी इनबिल्ड है।
हैंडसेट में वैप, यूएसबी, ऐज और ब्लूटूथ के शानदार कनेक्टीविटी ऑप्शन मौजूद है। साधारण फोन में ज्यादा देर तक बात करना मुमकिन नहीं हो पाता मगर माइक्रोमक्स के नए फोन में 900 एमएएच की लियॉन बैटरी इनबिल्ड है जो 3.5 घंटे टॉक टाइम के साथ 270 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। इसके अलावा फोन में बैरोमीटर, ई कंपास, यूवी डिटेक्शन और थर्मामीटर जैसे कुछ ऐसे फीचर दिए गए है जो किसी अन्य फोन में नहीं मिलेंगे। माइक्रोमैक्स ने एक्स 50 को 5000 रूपए कीमत में लांच किया है।
माइक्रोमैक्स एक्स 59 के फीचरों पर एक नजर
- 2.4 इंच स्क्रीन साइज
- 262 कलर सपोर्ट
- 240 x 320 रेज्यूनूशन सपोर्ट
- 850 / 900 / 1800 / 1900 मेगाहर्ट और जीएसएम 850 / 900 / 1800 / 1900 मेगाहर्ट फिक्वेंसी सपोर्ट
- 28 एमबी की इंटरनल मैमोरी, 16 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- जीपीआरएस, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट
- 900 एमएएच की लियॉन बैटरी
- 3.5 घंटे टॉक टाइम, 270 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम


Click it and Unblock the Notifications








