Home
Mobile

माइक्रोमैक्‍स ने लांच किया क्‍वार्टी टच स्‍क्रीन फोन

माइक्रोमैक्‍स ने लांच किया क्‍वार्टी टच स्‍क्रीन फोन

इस साल माइक्रोमैक्‍स ने ऐसे कई सारे बेहतरीन मोबाइल हैंडसेट लांच किए हैं जो लोगों दा्रा काफी पसंद किए गए और कपंनी को भी काफी फायदा पहुंचाया। कपंनी ने कई शानदार फीचर जैसे ड्यूल सिम और टच स्‍क्रीन के स्‍मार्टफोन निकाले हैं। फिलहाल अभी जो माइक्रोमैक्‍स ने लांच किया है उसका नाम है एक्‍स 78, जो एक टच और टाईप वाला स्‍लाइडर फोन है।

यह ड्यूल सिम फोन बार स्‍टाइल का है जिसका भार मात्र 140 ग्राम का है, जिसमें बैट्री भी शामिल है। यह फोन आपको दो काले और सफेद रंगों में प्राप्‍त होगा। इसमें ट्रैक पैड का भी फीचर है जो आपको आसानी के साथ नेविगेशन करने में मदद करेगा। पिक्‍चर  लेने के लिए इसमें मात्र एक कैमरा है जो 3.2 मेगापिक्‍सल का है, इसके दा्रा आप वीडियो भी ले सकते हैं।

2.8 इंच की डिसप्‍ले स्‍क्रीन 240 x 320 पिक्‍सल रेजूलूशन के साथ आती है। जैसे ही यूजर फोन को स्‍लाइड करेगा उसे अंदर क्‍वार्टि की पैड मिलेगी। माइक्रोमैक्‍स के सभी गैजेटों में शानदार मीडिया प्‍लेयर जरुर लगे होते हैं, इसमें भी मीडिया प्‍लेयर की अच्‍छी सुविधा दी गई है जो सभी प्रकार के फॉरमेट सपोर्ट करता है। इसके साथ इसमें एफएम रेडियो और इंटरनल मेमोरी में 1500 कॉनटेक्‍ट और  500 एसएमएस को स्‍टोर करने की सुविधा भी है। अगर यूज़र चाहे तो फोन में 8 जीबी तक की मेमोरी बढ़ा भी सकता है।

फोन में 950 एमएएच की लीऑन बैटरी दी गई है, जो 5 घंटे टॉक टाइम के साथ 8 दिनों का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। इसकी खूबसूरत डिजाइन और स्‍लाइडर फीचर काफी है किसी भी यूजर का प्रभवित करने के लिए काफी है। सबसे खास बात इसका दाम है जो आपको 5000 रु से भी कम कीमत पर मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X