Microsoft ला रहा है एक ऐसा AI टूल, जो ट्रांसलेशन की जर्नी को बनाएगा आसान
Microsoft ने अपने एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस Build 2024 में नए प्रोडक्ट फीचर्स और अपकमिंग प्रोडक्ट लाइनअप डिटेल को शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने AI मॉडल के बारे में जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि यह नया AI मॉडल रियल टाइम ट्रांसलेशन में कैपेबल है।
कंपनी का कहना है कि यह नया AI मॉडल Youtube, LinkedIn और Coursera में वॉइस कंटेंट के लिए लाइव ट्रांसलेशन, डबिंग और सबटाइटल की सुविधा देता है। यह नया ट्रांसलेशन फीचर इंग्लिश, इंग्लिश से हिंदी, जर्मनस इटेलियन, रशियन और स्पेनिश भाषा को सपोर्ट करेगा।

कंपनी इस नए फीचर को बहुत जल्द अन्य दूसरी भाषाओं और वेबसाइट के लिए उपलब्ध करेगा। Microsoft का लक्ष्य इस फीचर की मदद से वीडियो कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए उपलब्ध करवाना है। दूसरी तरफ ऐसे लोगों की मदद करना है, जिन्हें भाषा सुनने और समझने में दिक्कत होती है।
कंपनी का यह भी कहना है कि वर्तमान में AI के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए हम भी इसके साथ चलने का प्रयास कर रहे हैं और अपने यूजर्स को इस एडवांस टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
काफी काम का साबित हो सकता है Microsoft का यह फीचर
इस ट्रांसलेशन फीचर की मदद से वीडियो कंटेंट जैसे प्लेटफॉर्म Youtube और Coursera पर रियल टाइम ट्रांसलेशन बेनिफिट्स लिए जा सकेंगे। अभी यह फीचर Microsoft Edge पर ही उपलब्ध होगा। Microsoft Edge यूजर्स इस AI टूल की मदद से वीडियो समराइजेशन, यूट्यूब वीडियो की टैक्स्ट समरी तैयार करने जैसे टास्क कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह नया ट्रांसलेशन वीडियो इनसे काफी एडवांस है, जो कि रियल टाइम ऑडियो ट्रांसलेशन की सुविधा देता है।


Click it and Unblock the Notifications








