Home
Mobile

Microsoft का पहला फोल्डेबल फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, क्या होगी इसकी खासियत,जाने यहां

Microsoft का पहला फोल्डेबल फोन जल्द हो सकता है लॉन्च

Microsoft ने सरफेस डुओ को 2020 में लॉन्च किया था। यह एक डुअल-डिस्प्ले एंड्रॉइड फोन था। वहीं सरफेस डुओ 2, जो 2021 में देखा गया और यह बेहतर इंटर्नल के साथ, समान डिज़ाइन को स्पोर्ट करना जारी रखा। WindowsCentral की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Microsoft दो डिस्प्ले के बजाय सरफेस डुओ 3 पर एक फोल्डेबल स्क्रीन पेश कर सकता है। चलिए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी जानकारी यहां। क्या हो सकता है इस फोन में खास।

Galaxy Z Fold सीरीज की तरह आने की उम्मीद

रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने लगभग इसे एक साल तक हार्डवेयर प्रोटोटाइप करने के बाद सरफेस डुओ 3 को Galaxy Z Fold सीरीज की तरह फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च करने का फैसला किया है। डुओ 3 में फोल्डेबल स्क्रीन, 180 डिग्री हिंज और बाहरी कवर डिस्प्ले के साथ इनवर्ड फोल्डिंग डिजाइन होने की उम्मीद है। लेकिन अभी तक इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है।

कब हो सकता है लॉन्च

Microsoft ने अपने प्रीवियस मॉडल की तरह डुअल-डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ सरफेस डुओ 3 को लॉन्च करने का फैसला किया था। ड्यूल डिस्प्ले वाले डुओ 3 में डिज़ाइन, कम बेज़ेल्स के साथ लम्बे डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग के साथ आने की उम्मीद थी। डुअल-डिस्प्ले डिज़ाइन को खत्म कर दिया गया है, क्योंकि कंपनी ने फोल्डेबल फोन के रूप में सरफेस डुओ 3 को लॉन्च करने का फैसला किया है।

Microsoft का पहला फोल्डेबल फोन जल्द हो सकता है लॉन्च

Microsoft Surface Duo 3 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं

Microsoft Surface Duo 3 के स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। साथ ही, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि डिवाइस इस साल कब लॉन्च किया जाएगा। लेकिन ऐसी संभावना है कि कंपनी इसे मार्केट में एक अलग नाम से लॉन्च कर सकती है।

Microsoft इस डिवाइस में कर सकता है बदलाव

रिपोर्ट कि माने तो Microsoft डिवाइस के सॉफ़्टवेयर में कुछ बदलाव कर रहा है ताकि यह मार्केट में आने वाले फोल्डेबल्स फोन से अलग हो सके। बता दें कि कंपनी अलग-अलग फॉर्म फैक्टर वाले डिवाइस लॉन्च करके अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर सकती है। ऐसा मालूम होता है कि लंबे समय से रुका हुआ सरफेस फोन आखिरकार सच में लॉन्च हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
After prototyping the hardware for almost a year, the company has decided to launch the Surface Duo 3 as a foldable phone like the Galaxy Z Fold series. The Duo 3 is expected to feature a foldable screen, 180-degree hinge, and inward folding design with an outer cover display.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X