Home
Mobile

माइक्रोसॉफ्ट विंडो पेश करेगा नया 7.5 आपरेटिंग सिस्‍टम

By Super
माइक्रोसॉफ्ट विंडो पेश करेगा नया 7.5 आपरेटिंग सिस्‍टम
माइक्रोसॉफ्ट विडों पीसी बाजार में एक बड़े ब्रांड के रूप में जाना जाता है। आपरेटिंग सिस्‍टम के क्षेत्र में माइक्रोसॉफ्ट जल्‍द एक नया अध्‍याय और जोड़ने वाला है। अभी तक माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कई आपरेटिंग सिस्‍टम बाजार में पेश किए है, कंपनी जल्‍द विडों फोन के लिए 7.5 मैंगो आपरेटिंग बाजार में लांच करने वाली है। माइक्रोसॉफ्ट का नया मैंगो आपरेटिंग सिस्‍टम पहले के मुकाबले ज्‍यादा उन्‍नत होगा और फोन को फास्‍ट परफार्मेंस प्रोवाइड करेगा।

माइक्रोसॉफ्ट अपने नए आपरेटिंग सिस्‍टम से भारतीय बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी और बढ़ाना चाहता है। इसका सबसे बड़ा कारण है भारत अन्‍य देशों के मुकाबले तेजी से प्रगति कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट नए आपरेटिंग को इस महिने की 12 तारीख कर लांच करदेगा। इसके अलावा खबर मिली हैं कि माइक्रोसॉफ्ट अपने नए आपरेटिंग सिस्‍टम के लिए एलजी, सैमसंग और एचटीसी जैसे बड़े फोन निर्माताओं से साझेदारी कर सकता है।

इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट जल्‍द विंडो मार्केट प्‍लेस की शुरूआत भी करेगा जहां पर यूजर ढेर सारी एप्‍लीकेशन को डाउनलोड कर सकेगा। माइक्रोसॉफ्ट को अपने नए 7.5 मैंगो आपरेटिंग सिस्‍टम से काफी उम्‍मीदें हैं। कंपनी के अनुसार नए ओएस में एंड्राएड ओएस के मुकाबले कई ज्‍यादा फीचर दिए गए है जो यूजर फ्रेंडली भी हैं। तकनीकी जानकारों का कहना है कि माइक्रोसॉफ्ट का नया आपरेटिंग सिस्‍टम बाजार में मौजूद अन्‍य ओएस को अपनी परफार्मेंस और अच्‍छी क्‍वालिटी की बदौलत पीछे छोड़ देगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X