Home
Mobile

अब मिताशी भी जल्‍द लांच करेगा अपना मोबाइल फोन

अब मिताशी भी जल्‍द लांच करेगा अपना मोबाइल फोन


इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में मिताशी एक बहुत बड़ा नाम है। इसने होम थियेटर स्‍पीकर से लेकर डीवीडी प्‍लेयर, एलसीडी और गेमिगं इंडस्‍ट्री में काफी नाम कमाया है। इसमें कोई आशर्चय की बात नहीं है कि अब मिताशी ने मोबाइल फोन के क्षेत्र में भी अपने कदम रखने की ठान ली है।

फिलहाल मिताशी ने भारतीय तथा अन्‍य विदेशी मर्केटों में जो फोन लांच करने की तैयारी की है, उनमें से एमआईटी 01, एमआईटी 02, एमआईटी 03, एमआईटी 04 और एमआईटी 05 हैं। मिताशी ने खुलासा किया है कि यह फोन कम आय के ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जिसको वह आसानी के साथ खरीद सकें। बताया जा रहा है कि इन फोनों में ड्यूल सिम टेक्‍नॉलिजी का इस्‍तमाल किया गया है।

मिताशी ने अभी बेसिक मॉडल ही रिलीज़ किए गए हैं जिनमें से एमआईटी 01 और एमआईटी 02 हैं। दोनों फोनों का डिसप्‍ले साइज़  4.6 सीएम है। इसमें शानदार कैमरे के साथ 2 जीबी का एक्‍सपैंडेबल मैमोरी भी मिलेगी। फोन बुक में 500 नंबरों को आराम से स्‍टोर किया जा सकता है, और साथ ही यह एमपी 3 और एमपीईजी 4 को भी सर्पोट करता है। कनैक्‍टीविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ और जीपीआरएस की सुविधा मौजूद है।

मिताशी एमआईटी 03 और एमआईटी 04 दोनों में ही डिस्‍पले साइज 5.6 सीएम के साथ 1.3 मेगा पिक्‍सल कैमरा प्रोवाइड किया गया है। जिसमें 4 जीबी की एक्‍सपैन्‍डेबल मेमोरी दी है और साथ ही ड्यूल स्‍पीकर भी है। दूसरी अच्‍छी बात इसमें यह हे कि यह दोनों ऑडियो और वीडियो प्‍लेयर को सर्पोट करता है। इन मोबाइलों में जीपीआरएस की भी सुविधा दी गई है।

मिताशी एमआईटी 05 एक एडवांस मॉडल है, जिसका डिस्‍पले साइज 5.9 सीएम है। यह फोन क्‍वार्टी कीबोर्ड के साथ आएगा, जिसमें आपको फेसबुक और टि्विटर में चैटिंग करने में आसानी के साथ मजा भी आएगा। कीमत की बात की जाए तो फिलहाल अभी इन मॉडलों की कीमत पता नहीं चल पाई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X