Home
Mobile

मोबाइल ऑपरेटर लांच करेगें ब्‍लैकबेरी कर्व 9350

By Super
मोबाइल ऑपरेटर लांच करेगें ब्‍लैकबेरी कर्व 9350


स्‍मार्टफोन और टैबलेट निमाण के क्षेत्र में रिसर्च इन मोशन (रिम) एक बहुत जानी मानी और बडी कंपनी मानी जाती है। ब्‍लैकबेरी कर्व 9350 की चर्चा इन दिनों तेज हो गई है क्‍योकि यह बताया जा रहा है कि फोन 1 दिसंबर तक भारत में लांच हो जाएगा। आपको बता दें कि यह भारत का पहला सीडीएमए स्‍मार्टफोन है जिसमें 7 ओएस लगा हुआ है।

यह जानकारी तब पता चली जब रिम ने ब्‍लैकबेरी कर्व 9350 ब्‍लैकबेरी 7 ओएस की लांचिंग के लिए सीडीएमए ऑपरेटरों जैसे कि एमटीएस, टाटा डोकोमो और रिलांस के साथ समझौता कर लिया था। आशा की जा रही है कि एक बार ब्‍लैकबेरी कर्व लांच हो गया तो यह तीनों मोबाइल ऑपरेटर अपने खास सब्स्क्रिप्शन प्‍लैन से ग्राहकों का मन लुभाने में जरुर कामयाब रहेगें।

अगर एमटीएस की बात करें तो अभी कंपनी की ओर से टैरिफ प्‍लैन की कोई जानकारी प्राप्‍त नहीं हो पाई है। पर सूत्रों के अनुसार पता चला है कि डिवाइस लेने के लिए यूज़र को 1,500 रु पर मन्‍थ के मंथली रेंटल प्‍लान की स्‍कीम को सबस्‍क्राइब करना पडेगा जो 12 महीनों तक लागू रहेगा।

अगर बात करें ब्‍लैकबेरी कर्व की तो इसकी डिजाइन आपको अपना दिवाना बना देगी और इसका कीबोर्ड इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप इसमें बिना रुके ही तेज़ी के साथ टाइपिंग कर सकते हैं। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें जीपीएस और वाइफाई की सुविधा दी हुई है। फोटो कैप्‍चरिंग के लिए 5 पिक्‍सल के शानदार कैमरे के अलावा 512 एमबी रैम और 32 जीबी की एक्‍सपैंडेबल मेमोरी भी दी हुई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X