Home
Mobile

भारत में Vivo से लेकर iQOO तक August में लॉन्च हुए ये दमदार फोन्स, देखें लिस्ट

Mobile Phones Launched In August 2024 : अगर आप भी अपने लिए नया स्मार्टफोन लेने जा रहे हैं, तो आज हम आपको इस महीने यानी कि, अगस्त में लॉन्च हुए कुछ फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। इस लिस्ट में Vivo, Moto से लेकर iQOO तक के फोन्स शामिल हैं।

Moto G45 - सबसे पहले बात करते हैं, Moto G45 5G की, यह वीगन लेदर डिजाइन के साथ आया है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जो कि 8GB रैम के साथ आया है।

भारत में Vivo से लेकर iQOO तक August में लॉन्च हुए ये दमदार फोन्स

ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा और इसमें स्मार्ट कनेक्ट और फैमिली स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कि इसे प्रीमियम लुक देते हैं। कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन को पॉवर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

भारत में Vivo से लेकर iQOO तक August में लॉन्च हुए ये दमदार फोन्स

कनेक्टिविटी के लिए Moto G45 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया है।

iQOO Z9s - अब बात करेंगे iQOO Z9s की इसमें आपको 6.67-इंच FHD+ (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है।

भारत में Vivo से लेकर iQOO तक August में लॉन्च हुए ये दमदार फोन्स

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 SoC दिया गया है। यह फोन OIS के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा + 2MP बोकेह कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Android 14 पर आधारित FuntouchOS 14, 2 साल का Android अपडेट, 3 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेगा।

Vivo T3 Pro 5G- इसके अलावा आप Vivo T3 Pro 5G को भी देख सकते हैं, जिसमें 6.67 इंच के AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी है। साथ ही इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी भी मौजूद है।

इस डिवाइस में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। ये फोन स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिप द्वारा पावर्ड है। बैक पैनल पर चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Mobile Phones Launched In August 2024 in India: Vivo T3 Pro 5G to iQOO Z9s Check Full List
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X