Home
Mobile

2015 तक बाजार में आ जाएगा सूंघने वाला मोबाइल

2015 तक बाजार में आ जाएगा सूंघने वाला मोबाइल


तकनीक के विकास से ऐसी कई चीजें हकीकत में तब्‍दील हुई हैं जिसके बारे में सपने भी कभी सोंचा नहीं जा सकता और आने वाले दिनों में ऐसे कई अविष्‍कार होंगे जो हमारे जीवन जीने के तरीके को और सरल बना देंगे। बाजार में आगे निकलने की होड़ में कंपनियां नई तकनीक से लैस गैजेट बाजार में लांच कर रहीं है। एक समय था जब मोबाइन फोन को केवल बातचीत के लिए प्रयोग किया जाता था मगर अब जपीएस, ब्‍लूटूथ, वाईफाई यहां तक की 3डी मोबाइल भी बाजार में आ चुके हैं।

कई कंपनियां भविष्‍य में नई तकनीक के लिए रिर्सच करने में जुटी हुई है ताकी वे अपने उत्‍पादों की ब्रिकी में बढोत्‍तरी कर अपनी हिस्‍सेदारी बढ़ा सकें। अंतराष्‍ट्रीय बाजार में इस समय जिस तकनीक पर सबसे ज्‍यादा चर्चा हो रही है शायद उसके बारे में आपने कभी सोंचा भी नहीं होगा। 2015 तक बाजार में गंध पहचाने वाला अनोखा मोबाइल आ जाएगा, फोन निर्माताओं के अनुसार इस तकनीक पर जोरों से शोध कार्य चल रहा है।

विश्‍व की बड़ी नैनो इलेक्‍ट्रॉनिक रिर्सच कंपनी आईएमईसी के अनुसार 2015 तक वह इलेक्‍ट्रानिक नोज़ से लैस मोबाइल बाजार में लांच कर देगी। हालाकि अभी इस नई तकनीक पर रिर्सच कार्य चल रहा है। मोबाइल में लगी इलेक्‍ट्रानिक नोज़ की मदद से यूजर खाने की महक द्वारा उसकी ताजगी और स्‍वाद के बारे में जान सकेगा इसके अलावा वायू में प्रदूषण की मात्रा का अनुमान भी इस फोन द्वारा लगाया जा सकेगा।

इसके अलावा आईएमसी 3डी गैस्‍चर रिकॉग्‍नाइजेशन तकनीक पर भी रिर्सच करने में लगा हुआ है जिससे गेमिंग के अनुभव को बढ़ाया जा सकता है। अब देखना यह है कि आईएमईसी की नई तकनीक का आने में कितना समय लगता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X