मोबाइल माइंडर से अपने बच्चों पर रखें नजर

अगर आपके बच्चे मोबाइल फोन का प्रयोग करते है तो मोबाइल माइनडर की मदद से आप बेफ्रिक होकर अपने बच्चों को कहीं भी भेज सकते है। कंपनी के सीईओ डॉन कॉरबेट के अनुसार मोबाइन माइंडरर को खास तौर से उन लोगों के डिजाइन किया गया है जो लोग सुबह शाम जॉब करते है और बच्चों की गतिविधियों की जानकारी नहीं ले पाते।
मोबाइल माइंडर के द्वारा पेरेंट्स अपने बच्चों पर 24 घंटे नजर रख सकते हैं, इस एप्लीकेशन में सेफ एर्लट का एक ऑप्शन दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने बच्चों की लोकेशन को सेट कर सकते हैं अगर आपका बच्चा उस लोकेशन से बाहर जाने की कोशिश करेगा तो फोन आपको तुरंत एर्लट कर इसकी जानकारी दे देगा। इसके अलावा इसमें लास्ट चाइल्ड का फीचर मौजूद है जो आपके बच्चे के खो जाने पर मेप द्वारा उस रास्ते की पूरी जानकारी देता है। क्लाउड बेस यह प्लेटफार्म फिलहाल केवल एंड्राएड बेस फोन पर रन करता है।


Click it and Unblock the Notifications








