ये हैं दुनिया के सबसे महंगे एंड्रॉयड फोन्स, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
अगर आप महंगे स्मार्टफोन के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके खास हो सकती है। जहां Apple iPhone, Google Pixel और Samsung Galaxy Ultra जैसे डिवाइस अपनी बिल्ड क्वालिटी और हाई-एंड फीचर्स के लिए मशहूर हैं, वहीं सबसे महंगे स्मार्टफोन की लिस्ट में ब्रांड शामिल नही हैं। जानिए दुनिया के सबसे महंगे फोन्स की लिस्ट, जो अपने लग्जरी डिजाइन और बेहतरीन टेक्नोलॉजी से सबको चौंका देंगे।
Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra
सैमसंग का यह स्मार्टफोन सबसे महंगे एंड्रॉयड स्मार्टफोन की लिस्ट में शआमिल है। हालांकि, यह स्मार्टफोन अभी भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी ने अपने इस डिवाइस की कीमत लगभग 2 लाख रुपये रखा है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर का उपयोग किया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। शानदार डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन प्रीमियम टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उदाहरण है।

Huawei Mate X2
हुवावे का भी नाम दुनियां के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल है। Huawei Mate X2 एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसकी कीमत कंपनी ने 2,04,999 रुपये रखा है, जो इसे महंगे फोन्स की लिस्ट में शामिल करता है। इस फोन में आपको 8 इंच बड़ी डुअल डिस्प्ले मिलेगा।
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP क्वॉड कैमरा के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, Wi-Fi, VoLTE और NFC जैसी कई फैसलिटी मिलती हैं। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 4500mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 55W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Xiaomi Redmi K20 Pro Signature Edition
शाओमी के इस स्मार्टफोन को दुनिया का सबसे महंगा फोन माना जा रहा है, जिसे फिलहाल अभी लॉन्च नहीं किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इसे कंपनी तकरीबन 4,80,000 रुपये कीमत के साथ उपलब्ध कराएगी। ऐसे में यह मोस्ट एक्सपेंसिव फोन बन जाएगा। रिपोर्ट की माने तो इसमें 6.39 इंच की डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल सकता है।
इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए 48MP का मेन कैमरा 13MP का सेकेंडरी कैमरा और 8MP का तीसरा कैमरा मिल सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अपने प्रीमियम फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ यह फोन सबसं महंगे स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शआमिल है।


Click it and Unblock the Notifications








