Year Ender 2025: साल के सबसे महंगे स्मार्टफोन; फीचर्स, कीमतें और किसमें क्या खास
साल 2025 स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए नया रिकॉर्ड लेकर आया है। Apple, Samsung, Google, Vivo और Oppo जैसी कंपनियों ने इस साल ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए, जिनकी कीमत एक लैपटॉप से भी ज्यादा है।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 2025 में कौन-से फोन सबसे महंगे रहे और आखिर उनमें ऐसा क्या मिलता है जो इन्हें बाकी डिवाइस से अलग बनाता है, तो यह लिस्ट आपके लिए है।

Samsung Galaxy S25 Ultra (₹129999)
Samsung का Galaxy S25 Ultra इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन रहा। फोन में 6.9 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
यह Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 OS के साथ आता है। Samsung ने वादा किया है कि S25 Ultra को 7 बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी शूटर मौजूद है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। क्वाड कैमरा सिस्टम इसे फोटोग्राफी और वीडियो शूटिंग के लिए सबसे दमदार फोन बनाता है।
iPhone 17 Pro Max (₹1,49,900)
Apple ने 2025 में प्रीमियम सेगमेंट का स्तर और बढ़ा दिया। iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
इसमें Apple A19 Pro चिपसेट लगाया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। कैमरा सेटअप में तीन 48MP सेंसर दिए गए हैं , जिसमें प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड शामिल है।
17 Pro Max खासतौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग, प्रो-लेवल फोटो, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए चर्चाओं में रहा।
Google Pixel 10 Pro Fold (₹1,79,999)
अगर 2025 में सबसे महंगा फोन कौन-सा रहा, तो जवाब है Pixel 10 Pro Fold। इसका 8 इंच का फोल्डेबल LTPO OLED डिस्प्ले शानदार है, साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है।
कवर स्क्रीन 6.4 इंच की है, और यह Android 16 पर चलता है, जिसमें Google सात बड़े अपग्रेड देने का वादा कर चुका है।यह फोन Google Tensor G5 प्रोसेसर से लैस है और AI-आधारित फोटोग्राफी, मैजिक एडिट फीचर्स और प्रीमियम मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है।
Oppo Find X9 Pro (₹1,09,999)
Oppo ने इस साल Find X9 Pro के साथ हाई-एंड प्रीमियम मार्केट में मजबूत पकड़ बनाई। इस फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
यह MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करता है, जिसमें ARM G1-Ultra GPU दिया गया है। इसका 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
Vivo X300 Pro (₹1,09,999)
Vivo X300 Pro फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेहतरीन स्मार्टफोन माना जा रहा है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है।फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है और यह Android 16 OS पर चलता है, जिसमें 5 बड़े अपग्रेड का वादा किया गया है।
डिवाइस 6510mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, यानी पावर और परफॉर्मेंस दोनों दमदार है।
क्यों खास हैं फोन
2025 में स्मार्टफोन्स सिर्फ हाई-एंड हार्डवेयर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि AI, बड़ी बैटरी, सुपर-फास्ट चार्जिंग और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट अब प्रीमियम कैटेगरी की बेसिक जरूरत बन गए हैं।
अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ऊपर दिए गए मॉडल परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, कैमरा और फ्यूचर-प्रूफिंग के हिसाब से 2025 के टॉप ऑप्शन्स में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








