नोकिया के ये आने वाले स्मार्टफोन इंटरनेट पर मचा रहे हैं धमाल
नोकिया ने भारत में अपने एंड्रायड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। भारतीय मार्केट में इन स्मार्टफोन की कीमत काफी सोच समझ और यूज़र्स की डिमांड को देख कर रखी गई है, जिसका फायदा नोकिया को मिल सकता है। नोकिया मोबाइल फोन्स एक बार फिर लोगों तक पहुंच रहे हैं।

बजट रेंज के बाद अब नोकिया का ध्यान यूज़र्स को वैरायटी देने में है। कंपनी ने अब तो एंड्रायड स्मार्टफोन पेश किए हैं वो किफायती रेंज में हैं, जबकि अब कंपनी हाई एंड स्मार्टफोन पर भी काम रही है। कंपनी के जो स्मार्टफोन अब चर्चाओं में हैं उनमें से कुछ के हाई एंड रेंज में पेश होने की उम्मीद है।
इंटरनेट पर चल रही खबरों की मानें तो नोकिया आने वाले कुछ महीनों में अपने नए स्मार्टफोन पेश कर सकता है। नोकिया के फैन्स भी इन आने वाले स्मार्टफोन को लेकर काफी उत्साहित हैं। चलिए जानते हैं कौन से हैं ये स्मार्टफोन जो सबसे अधिक सर्च किए गए हैं।
नोकिया एज
नोकिया का यह स्मार्टफोन काफी सर्च किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह फोन 5.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले और ऑक्टा कोर 2.3 GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है।
नोकिया 7
नोकिया का आने वाला स्मार्टफोन नोकिया 7 5.5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। फोन की स्टोरेज 64जीबी की हो सकती है।
नोकिया सी9
नोकिया सी9 भी काफी चर्चाओं में है। इस फोन में पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। फोन की स्टोरेज 3 जीबी रैम और 32जीबी की स्टोरेज हो सकती है।
नोकिया 8
नोकिया जिन स्मार्टफोन को आने वाले समय में लॉन्च कर सकता है उनमें नोकिया 8 भी शामिल है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन हो सकता है। इसमें 5.7 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है और यह 6जीबी रैम के साथ आएगा।
नोकिया ई1
नोकिया ई1 स्मार्टफोन की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालाँकि इसके स्पेक्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें 5.2 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। साथ ही यह क्वालकॉम एमएसएम8917 स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








