Home
Mobile

Moto E13 का नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स

Moto E13 new colour variant: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपने हैडसेट मोटो ई13 स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस फोन को साल की शुरूआत फरवरी 2023 में ही भारतीय बाजार में पेश किया था। अब ग्राहक इस फोन को स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में भी खरीद सकेंगे। इस नए कलर वेरिएंट को बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की वेबसाइट और दूसरे रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए आपको इस नए वेरिएंट की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Moto E13 नए कलर वेरिएंट कीमत

मोटो ई13 स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट स्काई ब्लू को फेस्टिव सीजन में ग्राहक 6,749 रुपये में खरीद सकेंगे। यह नया वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ रहा है। फिलहाल कंपनी ने नए कलर वेरियंट की उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। हालांकि 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days Sale में इसे उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। इससे पहले इस फोन को कंपनी ने कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया था।

Moto E13 का नया कलर वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स

Moto E13 स्पेसिफिकेशन्स

मोटो ई13 स्मार्टफोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिल रही है, जो HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है। जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को ऑक्टा-कोर Unisco T616 प्रोसेसर से लैस किया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 GPU मिल रहा है। Moto E13 फोन ऐंड्रॉयड 13 (Go Edition) के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 2GB, 4GB, 8GB रैम ऑप्शन के साथ 64 GB और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। फोन की स्टोरेज को ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकता है।

इसमें अपर्चर एफ/2.2, PDAF के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा शामिल किया गया है। इसके साथ ही अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए मोटो ई13 में डुअल सिम कार्ड स्लॉट , वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Customers will be able to buy the new color variant Sky Blue of Moto E13 smartphone for Rs 6,749 during the festive season. This new variant is coming with 8GB RAM and 128GB storage. It is expected to be made available in the Flipkart Big Billion Days Sale starting from October 8. Earlier, the company had launched this phone in three color options: Cosmic Black, Aurora Green and Creamy White.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X