रैम बूस्ट फीचर, तगड़े प्रोसेसर के साथ Motorola ने सस्ता फोन किया लॉन्च
Motorola E14 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने अपनी E-सीरीज के तहत एंट्री लेवल सेगमेंट में अपना नया फोन लॉन्च किया है। जिसे Moto E14 के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल कंपनी ने अपने इस नए फोन को ब्रिटेन में ही उपलब्ध कराया है।
कम दाम में यूजर्स को इस फोन में कंपनी का रैम बूस्ट फीचर, तगड़े प्रोसेसर के साथ Dolby Atmos टेक्नोलॉजी और 5000mAh की बैटरी भी दे रही है। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, इस फोन में और क्या कुछ खास है।

Moto E14 फीचर्स- मोटोरोला के इस मोटो ई14 में आपको 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 267ppi पिक्सल डेनसिटी वाली 6.56 इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
इसके साथ ही इसमें High Brightness मोड भी मिलता है, जो आउटडोर में उपभोक्ता को अगल डिस्प्ले एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। इसके साथ ही Night Light मोड भी मिल रहा है, जो अंधेरे में फोन को आसानी से चलाने की सुविधा प्रोवाइड करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T606 प्रोसेसर दिया गया है, जो रैम Boost टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। ओएस की बात करें तो इसमें AI-पावर्ड 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। मोटो की इस फोन में Dolby Atmos टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे हाई-क्वॉलिटी साउंड यूजर को मिलेगा। यह स्मार्टफोन मैट फिनिश के साथ आ रहा है, इसके प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP52 रेटिंग मिले हैं।
Moto E14 कीमत व उपलब्धता - मोटोरोला के Moto E14 फोन की यूके में कीमत 69 यूरो यानी (लगभग 6100 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्रेफाइट ग्रे,पेस्टल ग्रीन और पेस्टल पर्पल कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। यह फोन मोटोरोला की वेबसाइट समेत कई दूसरी ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







